Advertisement
Story ProgressBack to home

सेवई रेसिपी (Sewai Recipe)

सेवई
जानिए कैसे बनाएं सेवई

सेवई रेसिपी/ सेवई: सेवई एक इंडियन डिज़र्ट है जो वर्मिसेली से बनाई जाती है। इसे दूध में पकाया जाता है और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं। यह एक फेस्टिवल रेसिपी है जिसे ईद के मौके पर बनाया जाता है। सेवई एक बहुत लोकप्रिय डिजर्ट है जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसे आप त्योहार के अलावा खाने के बाद भी सर्व कर सकते हैं।

सेवई में इस्तेमाल होने वाली सामग्री: सेवई को नट्स के साथ फ्राई करके इसमें दूध, इलाइची और चुटकी भर केसर स्वाद के लिए डाला जाता है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए5
  • आसान

सेवई की सामग्री

  • 2 टेबल स्पून मक्खन
  • 100 ग्राम सेवई
  • 25 ग्राम काजू
  • 25 ग्राम बादाम
  • 25 ग्राम किशमिश
  • 600 ml (मिली.) दूध
  • 3 टेबल स्पून चीनी
  • 5 इलाइची
  • एक चुटकी केसर

सेवई बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में मक्खन डालें और इसमें सेवई को भूनें।
2.
इसमें काजू, बादाम और किशमिश डाले और इन्हें भी इसके साथ फ्राई करें।
3.
एक दूसरे पैन में दूध में चीनी और इलाइची डालकर उबालें।
4.
फ्राइड सेवई को दूध वाले पैन में डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
5.
इसे पतला करने के ​लिए इसमें थोड़ा और दूध डालें।
6.
गर्मागर्म सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो इसमें खुशबू के लिए थोड़ा सा गुलाब जब भी डाल सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode