Advertisement
Story ProgressBack to home

शाही पनीर रेसिपी (Shahi paneer Recipe)

शाही पनीर
जानिए कैसे बनाएं शाही पनीर

शाही पनीर रेसिपी : पनीर भी गजब की चीज हैं जिससे कई तरह के व्यंजन बनाएं जा सकते हैं। सब्जी से लेकर स्नैक्स तक न जाने ऐसी कितनी ही चीजें है जो पनीर से बनाई जा सकती है। वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन पनीर सभी के बीच काफी लो​कप्रिय है, इतना ही नहीं कोई भी शादी हो या घरों में होने वाली आम डिनर पार्टी पनीर की एक न एक डिश तो खाने में जरूर सर्व की जाती है। उन्हीं पसंदीदा कुछ रेसिपीज में से एक है शाही पनीर जो अपने स्वाद के चलते हर पार्टी की रौनक बढ़ाती है। इसे सफेद और लाल ग्रेवी दोनों तरह बनाया जा सकता है, इसे आप किसी भी खास मौके पर बनाकर सर्व कर सकते हैं।

शाही पनीर बनाने के लिए सामग्री : इसे रेसिपी में इसकी ग्रेवी बनाने के लिए खरबूजे के बीज, टमाटर और मसालों का इस्तेमाल किया गया है।

शाही पनीर को कैसे सर्व करें : इस स्वादिष्ट सब्जी को सर्व करने से पहले इस पर हरा धनिया और मक्खन डालकर सर्व करें। इस आप रोटी, नान या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

शाही पनीर की सामग्री

  • 1/3 कप खजबूजे के बीज मक्खन, soaked
  • 2 टेबल स्पून मक्खन
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 टेबल स्पून अदरक
  • 1 कप टमाटर, प्यूरी
  • 1/4 टी स्पून हल्दी
  • 2 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 2 टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 3 हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ
  • क्रशड पनीर
  • 1/2 कप पानी
  • 15 पनीर के टुकड़े
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया
  • 2 मक्खन के टुकड़े

शाही पनीर बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
खरबूजे के बीजों को पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें।
शाही पनीर
2.
पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें और एक तरफ रख दें।
3.
एक पैन में घी गर्म करें, इस बात का ध्यान रखें की वह जले नहीं।
शाही पनीर
4.
इसमें जीरा डालें। जब यह चटकने लगे तो इसमें अदरक डालें और कुछ देर पकाएं।
शाही पनीर
5.
टमाटर प्यूरी डाले और धीमी आंच पर पकने दें।
शाही पनीर
6.
अब इसमें खरबूजे के बीज का पेस्ट डाले। अच्छे से चलाएं और एक मिनट के लिए पकाएं।
शाही पनीर
7.
इसमें हल्दी, धनिया, नमक, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें।
शाही पनीर
8.
इसमें थोड़ा क्रशड पनीर डालें और इसमें उबाल आने दें, पानी डालते समय इसे मीडियम आंच पर पकाएं।
शाही पनीर
9.
इसमें पनीर के टुकड़े डाले और उन्हें ग्रेवी से अच्छी तरह ढक दें। इसके बाद इसे एक मिनट और पकने दें।
शाही पनीर
10.
मक्खन और हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें।
शाही पनीर

शाही पनीर बनाने के लिए वीडियो देखें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode