Story ProgressBack to home
स्पाइसी क्रीम चिकन रेसिपी (Spicy cream chicken Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review
![स्पाइसी क्रीम चिकन](https://i.ndtvimg.com/i/2017-08/chicken_650x400_81504160272.jpg)
जानिए कैसे बनाए स्पाइसी क्रीम चिकनNDTV Food
स्पाइसी क्रीम चिकन रेसिपी: अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और आप मजेदार चिकन खाना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं हैं। आप अपने घर पर ही स्पाइसी चिकन की इस आसान सी रेसिपी को फोलो करके स्वादिष्ट चिकन का मजा लें सकते हैं।
- कुल समय1 घंटा 10 मिनट
- तैयारी का समय 30 मिनट
- पकने का समय 40 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम
![](https://food.ndtv.com/static/responsive/images/recipe-img-rt.png)
स्पाइसी क्रीम चिकन की सामग्री
- मैरीनेशन के लिए:
- 6-7 टुकड़े चिकन
- 1/2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1½ टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/2 नींबू
- 1 तेल
- पेस्ट के लिए:
- प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1/2 टी स्पून अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च
- ग्रेवी के लिए:
- 2 मीडियम टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़ी इलाइची
- 3 लौंग
- 1 कप पानी
- 3 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टेबल स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1/2 कप क्रीम
स्पाइसी क्रीम चिकन बनाने की विधि
HideShow Mediaमैरीनेशन:
1.
एक बाउल में चिकन के पीस लें, इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और तेल डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
2.
चिकन को 20 से 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
3.
पेस्ट बनाने के लिए प्याज ले और इसे तब तक भूने जब तक की यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
4.
प्याज के साथ अब हरी मिर्च और अदरक को भी फ्राई करें।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
5.
ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
6.
टमाटर की ग्रेवी बनाने के लिए अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, लौंग और इलाइची, टमाटर और हरी मिर्च लें।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
7.
इन सभी को साथ में मिलाकर पीस लें और पेस्ट बना लें।
8.
अब मैरीनेट किए हुए चिकन को पैन में आंच पर तब तक फ्राई करें तब जब की वह गोल्डन ब्राउन न हो जाए।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
9.
दूसरी तरफ एक पैन में टमाटर का पेस्ट, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और प्याज का पेस्ट डालकर एक साथ मिलाएं।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
10.
अब इस मिश्रण में फ्राई किया हुआ चिकन डालकर अच्छे से मिलाएं।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
11.
पेस्ट में थोड़ा से पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएं, ढककर इसे साइड में 5 मिनट के लिए रख दें।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
12.
आंच थोड़ी धीमी करके इसमें क्रीम डालें, पूरी ग्रेवी में क्रीम अच्छे से मिलाएं।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
13.
रूमाली रोटी या अपनी मनपसंद रोटी के साथ सर्व करें।![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
![स्पाइसी क्रीम चिकन स्पाइसी क्रीम चिकन](https://food.ndtv.com/static/web/images/food-default-205x205.png)
स्पाइसी क्रीम चिकन बनाने के लिए वीडियो देखें:
रेसिपी नोट
स्पाइसी क्रीम चिकन बनाने वक्त ध्यान रहे की इसकी ग्रेवी गाढ़ी रहे।