Advertisement

आम के साथ स्टिकी राइस रेसिपी (Sticky rice with mango Recipe)

जानिए कैसे बनाएं आम के साथ स्टिकी राइस
Advertisement

आम के साथ स्टिकी राइस रेसिपी: चावल से कई तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं और आज हम आपके लिए एक थाई डिश लेकर आए हैं। इस डिश ‘खाओ निओ मा मुआंग’ के नाम से जानी जाती है। एक क्लासिक थाई डिजर्ट, जहां चिपचिपे चावल नारियल के दूध में पकाए जाते हैं और इन्हें कटे हुए आम के साथ सर्व किया जाता हैं।

आम के साथ स्टिकी राइस बनाने के लिए सामग्री:‘खाओ निओ मा मुआंग’ का मतलब होता है स्टिकी, स्टिकी राइस थाई खाने के मुख्य व्यंजनों में से एक है। चिपचिपे चावल, नारियल दूध, नमक और रोस्टेड तिल के बीज के साथ इन्हें बनाया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

आम के साथ स्टिकी राइस की सामग्री

  • 30 ग्राम सफेद चिपचिपे चावल
  • 60 ml (मिली.) कोकोनट मिल्क
  • 5 ग्राम चीनी
  • 1 ग्राम नमक
  • 2 ग्राम तिल के बीज, रोस्टेड
  • 1 पका हुआ आम

आम के साथ स्टिकी राइस बनाने की वि​धि

1.
चिपचिपे चावलों को धोकर आठ घंटे के लिए भिगने के लिए रख दें।
2.
इन्हें मलमल के कपड़े में रखकर आधे पकने तक पकाएं। पॉट में नारियल का दूध डालें।
3.
साथ ही, चीनी और नमक डालकर मिलाएं और हल्की आंच पर हल्का गाढ़ा होने तक पकने दें।
4.
जब स्टिकी चावल पूरी तरह से पक जाएं, इन्हें नारियल के दूध में मिला दें।
5.
गार्निश करने के लिए एक बड़ा चम्मच नारियल का दूध अलग रख लें। आम को छीलकर काट लें।
6.
स्टिकी चावलों को छोटे सांचे में डाल लें और प्लेट में निकाल लें।
7.
नारियल के दूध और तिल के बीजों से गार्निश करें। कटे हुए आम के साथ परोसें।

रेसिपी नोट

अन्य स्वादिष्ट थाई रेसिपीज़ के लिए आप इस क्लिक करें।

Similar Recipes
Language