स्टिकी टॉफी पुडिंग रेसिपी (Sticky toffee pudding Recipe)

जानिए कैसे बनाएं स्टिकी टॉफी पुडिंग
Advertisement

ब्रिटेन में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली ये स्टिकी टॉफी मुलायम केक, जो कि खजूर से तैयार किया जाता है, पर गुड़ और अखरोट की सॉस डालकर बनाया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

स्टिकी टॉफी पुडिंग की सामग्री

  • 250 ग्राम खजूर , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून सोड़ा बाईकार्बोनेट
  • 300 ml (मिली.) उबला हुआ पानी
  • 150 ग्राम मक्खन
  • 150 ग्राम गुड़ , कद्दूकस
  • 2 अंडे
  • 250 ग्राम आटा
  • 2 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टेबल स्पून वनीला एसेंस
  • अखरोट की सॉस बनाने के लिएः
  • 25 ग्राम मक्खन
  • 5 टेबल स्पून गुड़ , कद्दूकस
  • 5 टेबल स्पून क्रीम
  • 50 ग्राम अखरोट , टुकड़ों में कटा हुआ

स्टिकी टॉफी पुडिंग बनाने की वि​धि

1.
आठ इंच के टिन पर घी लगा लें। एक कटोरी में खजूर और सोड़ा मिक्स कर लें। धीरे-धीरे पानी डालें। आधे घंटे के लिए सेट होने को रख दें।
2.
मक्खन का क्रीम निकाल कर चीनी मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह फेंटें। अब अडे फेंटें।
3.
फिर इसमें आटा, बेकिंग पाउडर, एसेंस और खजूर का मिक्सचर मिलाएं।
4.
टिन पर डालकर 180 डिग्री सैल्सियस पर एक घंटे के लिए बेक करें।

सॉस तैयार करने के लिएः

1.
मक्खन को एक पैन में डालकर पिघाल लें। उसमें गुड़ और क्रीम मिलाएं। हल्की आंच पर दो मिनट के लिए पकाएं।
2.
फिर इसमें अखरोट डालें। पुडिंग निकाल कर ऊपर से ये तैयार की गई सॉस डालें। सर्व करें।
Similar Recipes
Language