Advertisement
Story ProgressBack to home

स्ट्रॉबेरी चीजकेक रेसिपी (Strawberry cheesecake Recipe)

स्ट्रॉबेरी चीजकेक
जानिए कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी चीजकेक

कोई खास मौका हो तो डिजर्ट भी खास होना चाहिए , इस बार अगर किसी का ब​र्थडे हो या फिर वेडिंग एनिवर्सरी हो और आप किसी अपने को सरप्राइज देना चाहते हैं तो घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी चीजकेक। दही, क्रीम और स्ट्रॉबेरी को मिक्स करके यह चीजी केक बनाया जाता है। यह केक बच्चों को भी खूब पसंद आएगा।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

स्ट्रॉबेरी चीजकेक की सामग्री

  • 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी
  • 200 ग्राम ग्लूकोज बिस्किट
  • 3 टेबल स्पून मक्खन
  • 3/4 कप चीनी
  • 1 कप दही
  • 1 कप क्रीम
  • 1 टेबल स्पून जिलेटिन
  • 3 टेबल स्पून पानी
  • 6-8 (गार्निशिंग के लिए) स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी चीजकेक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
बिस्किट को ब्लैंड करके उसमें मक्खन मिलाएं। इसके बाद इसे अपने पसंद की शेप के बर्तन में डालकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
2.
स्ट्रॉबेरी और चीनी को एक साथ डालकर पीसें। इसके बाद इसमें दही और क्रीम मिलाकर दोबारा पीसें।
3.
फिर चार चम्मच पानी में जिलेटिन मिलाकर उसे बनाए गए स्ट्रॉबेरी के मिक्सचर में मिलाएं।
4.
इस मिक्सचर को बनाए गए बिस्किट के बेस के ऊपर डालें। पूरी रात जमने के लिए रखें। गार्निशिंग के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सर्व करें।
3
Advertisement
Language
Dark / Light mode