Advertisement
Story ProgressBack to home

स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक रेसिपी (Strawberry shortcake Recipe)

स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक
जानिए कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक

शॉर्टकेक, एक प्रकार का कुरकुरा, मक्खन में लगा, टूटा हुआ बिस्कुट होता है। स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक, एक बहुत ही मशहूर डिश होती है, जिसे स्ट्रॉबेरी, व्हीप्ड क्रीम और आइसिंग शुगर से सजाया जाता है।

  • कुल समय1 घंटा
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक की सामग्री

  • 250 ग्राम मैदा
  • 125 ग्राम मक्खन
  • 75 ग्राम आइसिंग शुगर
  • 2 अंडे की पीली जर्दी
  • 2-3 बूंद वनीला एसेंस
  • आधा किलो सीज़नल फ्रूट
  • 250 मि. ली. (एक बड़ा चम्मच कैसटर शुगर मिक्स हुई) व्हीप्ड क्रीम
  • ¼ टेबल स्पून वनीला एसेंस

स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मैदे को छन्नी में छान लें। इसमें अब मक्खन, आइसिंग शुगर, अंडों की पीली जर्दी और वनीला एसेंस को एक साथ मिक्स करें।
2.
मुलायम पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
3.
आधे घंटे के लिए किसी ठंडी जगह पर रख दें।
4.
अब दो आठ इंच की गोलाई और ¼ इंट मोटे टिन के डिब्बे लें।
5.
बेकिंग शीट बिछाकर बैटर डालें और 15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रखें।
6.
फिर करीब 180 डिग्री सैल्सियस पर 15-20 मिनट के लिए मिक्सचर को बेक करें। छह से आठ पीस में काटें।
7.
ऊपर से व्हीप्ड क्रीम और फ्रीम लगाएं। फिर आइसिंग शुगर और क्रीम से गार्निश कर सर्व करें।
4
Advertisement
Language
Dark / Light mode