Advertisement

स्ट्रॉबेरी और पिस्ता टार्ट रेसिपी (Strawberry & pistachio breton tart Recipe)

जानिए कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी और पिस्ता टार्ट
Advertisement

जूसी स्ट्रॉबेरी, ब्रेरेटन के साथ एक मजेदार डिज़र्ट बनाएं। प्यार के इस मौसम को और भी स्पेशल बनाएंगा यह टार्ट। स्ट्रॉबेरी और पिस्ता टार्ट को आप आसानी से घर पर बनाकर अपने चाहने वालों को खुश कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 50 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

स्ट्रॉबेरी और पिस्ता टार्ट की सामग्री

  • सैबल ब्रेटन बनाने के लिए:
  • 250 ग्राम बेसन
  • 8 ग्राम बेकिंग पाउडर
  • 2 ग्राम नमक
  • 190 ग्राम मक्खन, बिना नमक के
  • 75 ग्राम अंडे का पीला भाग
  • 160 ग्राम कैस्टर शुगर
  • पिस्ता क्रीम बनाने के लिए:
  • 100 ml (मिली.) डबल क्रीम
  • 25 ग्राम योक
  • 1 ग्राम जिलेटिन
  • 20 ग्राम मक्खन
  • 12 ग्राम पिस्ता पेस्ट
  • 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी और पिस्ता टार्ट बनाने की वि​धि

1.
एक बाउल में बेसन, नमक और बेकिंग पाउडर निकालें।
2.
इसमें मक्खन डालकर मिक्स करें और इसे तब तक फेंटे जब तक यह स्मूद न हो जाए।
3.
एक दूसरे बाउल में अंडे का पीला भाग और चीनी डालकर तब तक फेंटे जब तक इसका रंग हल्का न हो जाए।
4.
अंडे के मिश्रण में मक्खन डालकर अच्छे से मिलाएं।
5.
इसमें सूखी सामग्री डालें।
6.
इन्हें अच्छे से मिलाकर डो के रूप में तैयार कर लें।
7.
इसे डो को अपनी इच्छानुसार मोटाई में 2 सिलिकॉन शीट्स के बीच फैलाएं, इसके बाद इसे फ्रीज में 3 घंटे के लिए रख दें।
8.
रिंग की मदद से इसे हार्ट शेप में काट लें और 15 मिनट के लिए 170 डिग्री सेल्यियस पर बेक करें।
9.
क्रीम और पिस्ते के पेस्ट को उबालें।
10.
अंडे, चीनी और ठंडे पानी में भीगी हुई जिलेटिन को फेंटे।
11.
गर्म क्रीम के साथ अंडे का मिश्रण डालें।
12.
इसे गैस पर थोड़ी देर पकाएं और आंच से हटा लें।
13.
हैंड ब्लेंडर की मदद से इसमें मक्खन मिलाएं।
14.
इसमें अब पिस्ता क्रीम की परत लगाएं और हार्ट शेप ब्रेटन रखें।
15.
अब इसमें स्ट्रॉबेरी लगाएं।
16.
पिस्ते और चॉकलेट कर्ल से गार्निश करें।
Similar Recipes
Language