Story ProgressBack to home
टकीला सनराइज रेसिपी (Tequila sunrise Recipe)
- Stephen Gomes
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं कॉकटेल सनराइज
टकीला सनराइज रेसिपी: अगर आप दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे उसके लिए टकीला सनराइज रिफ्रेशिंग कॉकटेल है। टकीला सनराइज में नींबू और आॅरेंज के टैगी टेस्ट के साथ स्वीट ग्रेनडीन सिरप और थोड़ी सी टकीला को मिलाया जाता है। इसे आप अगली कॉकटेल पार्टी के मेन्यू में शामिल कर सकते हैं और इसे स्वादिष्ट स्नैक्स प्लैटर के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 10 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए1
- आसान

टकीला सनराइज की सामग्री
- 45 ml (मिली.) टकीला
- 15 ml (मिली.) लाइम जूस
- 30 ml (मिली.) आॅरेंज जूस
- 10 ml (मिली.) ग्रेनडीन सिरप
- मार्गरिटा गिलास
टकीला सनराइज बनाने की विधि
HideShow Media1.
गिलास को आइस क्यूब्स से भर लें।
2.
एक मिक्सिंग गिलास में टकीला और आॅरेंज जूस के साथ नींबू का रस डालकर हल्के से मिलाएं।
3.
गिलास के किनारों में ग्रेनडीन सिरप को धीरे-धीरे डालें और इसे सैटल होने दें।
4.
इसे छानकर एक फिरोजन मार्गरिटा गिलास में डालें।
5.
आॅरेंज स्लाइस और चेरी से गार्निश करें।