Advertisement
Story ProgressBack to home

टेक्सचर आॅफ रोज़ डिजर्ट रेसिपी (Texture of rose dessert Recipe)

टेक्सचर आॅफ रोज़ डिजर्ट
जानिए कैसे बनाएं टेक्सचर आॅफ रोज़ डिजर्ट

टेक्सचर और रोज़ डिजर्ट रेसिपी: रोज एसेंस से बना यह डिजर्ट बहुत ही लाजवाब है। टेक्सचर आॅफ रोज़ डिजर्ट शुगर फ्री होने के बावजूद भी काफी टेस्टी है। गुलाब की पंखुड्डियां, गुलाब जल, वनीला एसेंसे और भी कई चीजों को मिलाकर इस डिजर्ट को तैयार किया जाता है जिसे पिस्ता बिस्कुटी के साथ सर्व किया जाता है। डिनर पार्टी के लिए पर्फेक्ट डिजर्ट है।

  • कुल समय5 घंटे 20 मिनट
  • तैयारी का समय 30 मिनट
  • पकने का समय4 घंटे 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

टेक्सचर आॅफ रोज़ डिजर्ट की सामग्री

  • रोज पैनाकोटा बनाने के लिए:
  • 150 ml (मिली.) दूध
  • 30 ml (मिली.) क्रीम
  • 40 ग्राम गुलाब की पंखुड्डियां
  • 5 ml (मिली.) गुलाब जल
  • 3-4 शुगर टेबलेट्स
  • 1.5 जेलेटिन शीट
  • पिस्ता बिस्कुटी के लिए:
  • 50 ग्राम सफेद मक्खन
  • 1-2 शुगर टेबलेट्स
  • 2 अंडे
  • 5 ग्राम आॅरेंज जेस्ट
  • 100 ग्राम आटा
  • 2 ग्राम इलाइची पाउडर
  • 2 ग्राम नमक
  • 2 बेकिंग पाउडर
  • 40 ग्राम पिस्ता
  • केक क्रम्बल के लिए:
  • 2 अंडे
  • एक बूंद वनीला एसेंस
  • 1-2 शगुर टेबलेट्स
  • 75 ग्राम आटा
  • रोज जैली के लिए:
  • 30 ग्राम गुलाब की पंखुड्डियां
  • 30 ml (मिली.) पानी
  • 5-6 ग्राम अगर अगर
  • 2 ml (मिली.) गुलाब जल

टेक्सचर आॅफ रोज़ डिजर्ट बनाने की वि​धि

HideShow Media

पैनाकोटा बनाने के लिए:

1.
दूध को उबाल लें।
2.
अब इसमें क्रीम डालें और इसे 3/4 रहने तक पकाएं।
3.
इसमें बाकी बची सामग्री डालें।
4.
3 से 4 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखें ताकि यह सेट हो जाए।

पिस्ता बिस्कुटी बनाने के लिए:

1.
क्रीम बटर, चीनी और अंडे को मिलाने के बाद इस मिश्रण को आटे के साथ मिलाएं और बेकिंग ट्रे में डालें।
2.
इसे 180 डिग्री पर 15 से 20 मिनट के लिए बेक करें।

केक क्रम्बल बनाने के लिए:

1.
क्रीम शुगर फ्री और अंडे को मिलाने के बाद आटे में सभी सामग्री को मिलाकर बेकिंग ट्रे में डालें।
2.
इसे 180 डिग्री पर 15 से 20 मिनट के लिए बेक करें।

रोज जैली बनाने के लिए:

1.
पानी उबालें और इसमें गुलाब जल, गुलाब की पंखुड्डियों के साथ गुलाब जल डालें।
2.
इसे एक चकोर मोल्ड में डालकर सेट करें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
3.
डिजर्ट की सभी चीजों को एक-एक करके प्लेट में लगाएं और सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode