Advertisement

टोफू बर्गर विद ताहिनी रेसिपी (Tofu burger with tahini Recipe)

जानिए कैसे बनाएं टोफू बर्गर विद ताहिनी
Advertisement

टोफू बर्गर विद ताहिनी टोफू, काबुली चने भुने हुए नट्स और सब्जियों के मिक्सचर से तैयार करें अपनी पसंदीदा पैटी। आप इसे बर्गर के बीच में रखकर गार्लिक तहीनी पेस्ट लगाकर सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए5
  • मीडियम

टोफू बर्गर विद ताहिनी की सामग्री

  • 500 ग्राम टोफू
  • (भूनकर टूटे हुए) 200 ग्राम बादाम
  • (पके हुए) 100-200 ग्राम काबुली चना
  • 2 टेबल स्पून सोया सॉस
  • 4 टेबल स्पून सूरजमुखी का तेल
  • 2 लहसुन की कली, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 2 प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 सेलरी स्टॉक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 जायफल
  • 1/4 कप ताहीनी पेस्ट
  • नमक
  • काली मिर्च
  • गार्लिकी तहीनी पेस्ट तैयार करने के लिएः
  • लहसुन
  • नींबू का रस
  • पानी

टोफू बर्गर विद ताहिनी बनाने की वि​धि

1.
सूरजमुखी के तेल में लहसुन और जीरा डालकर भून लें। फिर उसमें गाजर, सेलरी और प्याज़ डालें।
2.
कुछ मिनट के लिए भूनें। अब सब्जियों के मिक्सचर पर जायफल कद्दूकस करें।
3.
एक कटोरी में टोफू, काबुली चना, सोया सॉस, भुने हुए नट्स, एक बड़ा चम्मच तहीनी पेस्ट, नमक, काली मिर्च और ब्रेड के छोटे-छोटे पीस डालकर हाथ से मिला लें।
4.
इसे टोफू मिक्सचर में भुनी हुई सब्जियां डालें। अच्छी तरह मिक्स करके बर्गर के लिए पैटी तैयार कर लें।
5.
पैन में तेल डालकर पैटीज़ को फ्राई कर लें। करीब दो से 2 ½ मिनट तक फ्राई करें। जब ये सुनहरे भूरे रंग की हो जाएं, तो बन को हल्का टोस्ट करें और पैटी रख कर परोसें।

लहसुन ताहीनी पेस्टः

1.
एक कटोरी में ताहीनी पेस्ट, कटा हुआ लहसुन, नींबू का रस, पानी और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

परोसने के लिएः

1.
बन के ऊपर ताहीनी पेस्ट लगाएं। उसमें रॉकेट पत्तियां और तैयार की पैटी रखें। फ्राइज़ के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language