Story ProgressBack to home
टोमैटो बैजल पिलाफ रेसिपी (Tomato basil pilaf Recipe)
- NDTV Food

जानिए कैसे बनाएं टोमैटो बैजल पिलाफ
टोमैटो बैजल पिलाफ रेसिपी: अब तक टमाटर का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए ही किया होगा लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप इससे एक बेहतरीन डिश भी बना सकते हैं। टमाटर राइस को बैजल के पत्तों के साथ बनाया जाता है। बैज़ल के पत्ते इस डिश को एक बहुत ही बढ़िया स्वाद देते हैं। इसे बनाना काफी है, इसे आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
- कुल समय 45 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 35 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

टोमैटो बैजल पिलाफ की सामग्री
- 1 टेबल स्पून मक्खन
- प्याज मीडियम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 4-5 कालीमिर्च
- 1 तेजपत्ता
- 1/2 टी स्पून शाही जीरा
- 1 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टेबल स्पून टोमैटो प्यूरी
- 1 कप बासमती चावल
- स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च
- 3-4 +गार्निशिंग के लिए बैज़ल के पत्ते
- वेजिटेबल स्टॉक या पानी
टोमैटो बैजल पिलाफ बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक गहरे पैन में मक्खन डालें। इसमें प्याज़ डालकर भूनें।
2.
इसमें कालीमिर्च, तेजपत्ता, शाही जीरा, लहसुन और टमाटर डालें। इसे 2 से 3 मिनट के लिए भूनें।
3.
इसमें टोमैटो प्यूरी डालें। इसे 2 मिनट के लिए पकाएं।
4.
इसमें पहले से भीगे हुए बासमती चावल, नमक, कालीमिर्च, बैजल के पत्ते और स्टॉक डालें।
5.
चावल पूरी तरह पकने दें। बैजल के पत्तों से इसे गार्निश करें।
6.
इसे मशरूम रगाउट के साथ सर्व करें।