Advertisement

वेजिटेरियन खाओ सुई रेसिपी (Vegetarian khow suey Recipe)

जानिए कैसे बनाएं वेजिटेरियन खाओ सुई
Advertisement

वेजिटेरियन खाओ सुई रेसिपी : बर्मा की खास डिश, जो काफी खूशबूदार और अलग होती है। खाओ सूई नूडल्स और सब्जियों के साथ परोसा जाने वाला एक पॉट मील है, जिसे कोकोनट मिल्क के साथ पकाया जाता है। मूंगफली और फ्राईड लहसुन से गार्निश किया जाता है।

वेजिटेरियन खाओ सुई को बनाने के लिए सामग्री : यह रेसिपी कोलकाता में भी काफी लोकप्रिय है। इससे बनाने के लिए नूडल्स के अलावा बेबीकॉर्न, ब्रॉकली, गाजर, पीली जुकनी, फुलगोभी और फ्रैंच बीन्स की जरूरत होती है। इस सूप का गाढ़ापन इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना नारियल का दूध इस्तेमाल कर रहे हैं।

वेजिटेरियन खाओ सुई को कैसे सर्व करें : वैसे तो इसे नूडल्स के साथ सर्व किया जाता है लेकिन आप चाहे तो इसे स्प्रिंग रोल या मोमोज के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

वेजिटेरियन खाओ सुई की सामग्री

  • 4-5 बेबी कॉर्न, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 मीडियम गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • ¼ मीडियम आकार की (फूल अलग किए हुए) फूलगोभी
  • ¼ मीडियम आकार की (फूल अलग किए हुए) ब्रॉकली
  • दो (मीडियम आकार की, आधी कटी हुई) पीली ज़ुकीनी
  • 5-6 (तिरछी कटी हुई) फ्रैंच बीन
  • 1 मीडियम प्याज़ , बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून लहसुन , बारीक कटा हुआ
  • 1 ½ इंच अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 इंच लेमनग्राम , बारीक कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 2 टेबल स्पून बेसन
  • 1 कप नारियल का दूध
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून चीनी
  • क्रश किए हुए (स्वादानुसार) काली मिर्च के दाने
  • 1/3 कप मूंगफली , रोस्टेड
  • 100 ग्राम नूडल्स
  • 100 ग्राम (उबले हुए) ग्लास नूडल्स
  • 1/2 कप टोफू, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून प्याज़, रोस्टेड
  • 1 टेबल स्पून फ्राइड लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च फ्लेक्स
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 1/2 टी स्पून चिली ऑयल
  • टॉपिंग के लिए धनिये के पत्ते

वेजिटेरियन खाओ सुई बनाने की वि​धि

1.
गहरे नॉन-स्टिक पैन में काफी सारा पानी गर्म कर लें। उसमें नूडल्स डालकर दो से तीन मिनट के लिए उबालें।
2.
इसके बाद छानकर उसे बाउल में डाल लें। प्याज़, लहसुन, अदरक, लेमनग्राम और हल्दी पाउडर को मिलाकर पीस लें और बारीक पेस्ट बना लें।
3.
अब एक नॉन-स्टिक पैन में पीसा हुआ पेस्ट डालें और अच्छे से भूनें। इसमें बेसन डालकर अच्छे से मिलाएं और पां-छह मिनट तक पकाएं।
4.
एक कप पानी लें डालकर पकाएं। इसके बाद कोकनेट मिल्क डालकर चलाएं।
5.
अब इसमें नमक, चीनी औक कुटे हुए काली मिर्च के दाने डालकर अच्छे से मिलाएं और उबाल आने के लिए छोड़ दें।
6.
गाजर, गोभी और बेबीकॉन डालकर उबाल आने दें। इसके बाद इसमें ब्रॉकली, ज़ुकीनी और बीन्स डालकर अच्छे से मिलाएं और तीन से चार मिनट के लिए उबलने दें।
7.
मूंगफली के दानों को ओखल में डालकर दानेदार पीस लें।
8.
सर्विंग बाउल में उबले हुए नूडल्स और ग्लास नूडल्स डाल लें।
9.
इसमें टोफू, ब्राउन प्याज़ और फ्राई किया हुआ लहसुन डालें।
10.
चिली फ्लैक्स और नींबू का रस ऊपर छिड़कें।
11.
इसके ऊपर कूटे हुए मूंगफली के दाने डालें और मिलाएं।
12.
पकी हुई सब्जियां ऊपर से डालें और इसके ऊपर सूप डाल दें।
13.
फ्राइड लहसुन और ब्राउन प्याज़ से गार्निश करें।
14.
आखिर में चिली ऑयल और फ्रेश धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language