Advertisement
Story ProgressBack to home

आलू-दो प्याज़ का शोरबा रेसिपी (Aloo aur do pyaz ka shorba Recipe)

आलू-दो प्याज़ का शोरबा
जानिए कैसे बनाएं आलू-दो प्याज़ का शोरबा

आलू-दो प्याज़ का शोरबा रेसिपी: आलू की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन प्याज़ के सा​थ आलू का शोरबा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। आलू टेस्टी आलू शोरबा कई तरह के मसालों से बनाया जाता है। इसे बनाना काफी आसान है, आम दिनों के अलावा आप इसे घर पर होने वाली डिनर पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।

आलू-दो प्याज़ का शोरबा बनाने के लिए सामग्री: आलू-दो प्याज़ का शोरबा एक ग्रेवी वाली सब्जी है जिसमें आलू और प्याज के अलावा शलगम भी डाला जाता है। जीरा, लहसुन, तेजपत्ता, हरी मिर्च, लाल मिर्च, नमक के अलावा क्रीम भी डाली जाती है।

आलू-दो प्याज़ का शोरबा को कैसे सर्व करें: आलू-दो प्याज़ का शोरबा की मसालेदार सब्जी को गर्मागर्म रोटी या परांठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

आलू-दो प्याज़ का शोरबा की सामग्री

  • 6 मीडियम आलू
  • 1 शलगम
  • 2 टेबल स्पून लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून अदरक
  • 1/2 कप लीक , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 कप हरा प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कप प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 कप क्रीम
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 15 कढ़ी पत्ता
  • 2 तेज पत्ता
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून चाट पाउडर
  • 1 टी स्पून मिर्च पाउडर
  • थोड़ी-सी धनिया पत्ती

आलू-दो प्याज़ का शोरबा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पांच आलू, शलगम, लहसुन, अदरक, हरा प्याज़, प्याज़, लीक और हरी मिर्च को उबाल लें। अब सूप (शोरबा) के लिए इनके स्मूथ प्यूरी बना लें।
2.
इसमें क्रीम और तड़का लगा लें।
3.
एक अलग पैन में तेल गर्म कर लें और उसमें जीरा, हल्दी, कढ़ी पत्ता, तेजपत्ता का तड़का बनाकर सूप में डालें।
4.
एक आलू लंबाई में काट लें और उन्हें डीप फ्राई कर लें, इसमें नमक, चाट पाउडर और मिर्च पाउडर डालें।
5.
इन्हें हरे धनिये से सजा कर शोरबे के साथ सर्व करें।

रेसिपी नोट

भुनी हुई साबुत लाल मिर्च और अदरक के लच्छे से गार्निश करें। 

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode