Story ProgressBack to home

अनारदाना रायता रेसिपी (Anardana raita Recipe)

अनारदाना रायता
जानिए कैसे बनाएं अनारदाना रायता

अनारदाना रायता रेसिपी: दही की फ्रेशनेस, अनार के दाने और उसके से जूस से बना यह रायता सभी को बहुत पसंद आएगा। बनाने में आसान होने के अलावा यह काफी हेल्दी भी है। घर पर होने वाली डिनर पार्टी के मौके पर अगर आप मेहमानों को कुछ अलग खिलाना चाहते हैं तो यह रायता ऐसे मौकों के लिए बिल्कुल पर्फेक्ट है।

अनार दाना रायता बनाने के लिए सामग्री: दही खाने के भी अपने फायदे इसलिए कई लोग प्लेन दही की जगह रायता खाना पसंद करते हैं। अनारदाने के रायते का भी अपना स्वाद है, इसे आप सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं। इस रायते की खास बात यह है कि इसमें अनार के दानों के साथ उसके रस का इस्तेमाल किया जाता है।

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

अनारदाना रायता की सामग्री

  • 1/2 कप अनार जूस
  • 1/2 कप अनार के दाने
  • 2 कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर

अनारदाना रायता बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
दही को फेंट कर स्मूद कर लें।
2.
दही में अब चुटकी भर नमक और लाल मिर्च डालें।
3.
इसमें अब अनार का जूस और अनार के दाने डालकर मिक्स करें।
4.
अनार का जूस बनाने के लिए उसके दानों को ब्लेंड करें, इसे छानकर कर जूस निकाल लें।
5.
इसे तब तक मिलाएं जब दही का रंग गुलाबी रंग का न हो जाए।
6.
अगर दही पतला लगे तो उसे मलमल के कपड़े में ​डालकर कर सारा पानी निकाल लें और इसकी जगह अनार के जूस का इस्तेमाल करें।
7.
आप इस रायते को चावल से बनी किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकते हैं।

रेसिपी नोट

इसके अलावा आप हमारी अन्य रायता रेसिपीज़ भी देख सकते हैं।

2
Advertisement
Language
Dark / Light mode