Story ProgressBack to home

बार्ले रिसोटो विद मैरीनेट चिकन रेसिपी (Barley risotto with marinated chicken Recipe)

बार्ले रिसोटो विद मैरीनेट चिकन
जानिए कैसे बनाएं बार्ली रिसोटो विद मैरीनेट चिकन

बार्ली को रिसोटो स्टाइल में पकाया गया है। इस रिच और अर्दी डिश में सभी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। इसे आप मैरीनेट किए चिकन थाई के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • मीडियम

बार्ले रिसोटो विद मैरीनेट चिकन की सामग्री

  • रिसोटो तैयार करने के लिएः
  • 100 ग्राम पर्ल बार्ली
  • 50 ग्राम मक्खन
  • 1 प्याज़ , बारीक कटा हुआ
  • 2-3 लहसुन की कली
  • 1 स्टॉक हरा प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 100 ml (मिली.) व्हाइट वाइन
  • 500 ml (मिली.) स्टॉक
  • 1 छोटा बंच पार्स्ली
  • 1 छोटा बंच चाइव्ज़
  • 1 छोटा कप पार्मेज़ान चीज़
  • स्वादानुसार काली मिर्च
  • चिकन बनाने के लिएः
  • 2 चिकन थाइज़
  • 1 लाल शिमला मिर्च , रोस्टेड
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून पैप्रिका
  • 2-3 लहुसन की कली
  • 1 छोटा बंच ऑरिगैनो
  • 1 टेबल स्पून शहद
  • 1 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • 1 कप टमाटर प्यूरी
  • 1 छोटा बंच थाइम

बार्ले रिसोटो विद मैरीनेट चिकन बनाने की वि​धि

HideShow Media

रिसोटो तैयार करने के लिएः

1.
एक पॉट में जैतून का तेल और मक्खन डालकर पिघाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा बारीक कटा प्याज़, लहसुन और बार्ली डालें।
2.
हल्का उबालकर इसमें स्टॉक और व्हाइट वाइन डालें। ऊपर से थोड़ा कटा हुआ हरा प्याज़ डालें।
3.
इसमें कद्दूकस किया पार्मेज़ान चीज़ और काली मिर्च डालें। जब मिक्सचर अच्छी तरह पक जाए, तो गार्निश करके सर्व करें।

चिकन तैयार करने के लिएः

1.
चिकन थाई को सभी सामग्री डालकर मैरीनेट कर लें। ओवन में 200 डिग्री सेल्सयिस पर इसे 20 मिनट के लिए पकाएं। सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode