Advertisement
Story ProgressBack to home

चुकंदर पचहड़ी रेसिपी (Beetroot-pachad Recipe)

चुकंदर पचहड़ी
जानिए कैसे बनाएं चुकंदर पचहड़ी

चुकंदर पचहड़ी रेसिपी: चुकंदर सेहत के बेहद ही फायदेमंद होता है। चुकंदर को सैलेड तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या आपने चुकंदर की पचहड़ी ट्राई ही है नारियल के तेल, इमली, छोटे प्याज और गुड़ को मिक्स करके बनाएं गुलाबी चुकंदर पचहड़ी। यह एक साउथ इंडियन डिश है जो बनाने में काफी आसान है। चुकंदर पचहड़ी को बनाने में आपको मात्र 35 मिनट का ही समय लगेगा। यह बेहद ही हेल्दी डिश है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

चुकंदर पचहड़ी की सामग्री

  • 2 टी स्पून नारियल का तेल
  • 1 टी स्पून सरसों के बीज
  • 10-12 कढ़ी पत्ता
  • 8-9 छोटे प्याज
  • 1 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च
  • 3 टी स्पून नारियल, कद्दूकस
  • 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1/3 टी स्पून धनिया पाउडर
  • नमक
  • पानी
  • 1 1/2 टी स्पून इमली
  • 1 टुकड़े गुड़, छोटा
  • 3 टुकड़े चुकंदर, कद्दूकस
  • धनिया की पत्ती
  • 2 टी स्पून दही

चुकंदर पचहड़ी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक कढ़ाही में नारियल का तेल, सरसों के बीज, कढ़ी पत्ता, छोटा प्याज, अदरक, हरी मिर्च और कद्दूकस हुआ नारियल मिक्स करें।
2.
इसके बाद इसमें चुकंदर मिलाएं। सभी चीजों को एक साथ भूनें।
3.
फिर उसमें जीरा पाउडर, धनिया पत्ती, नमक और थोड़ा सा पानी मिलाएं।
4.
साथ ही इसमें इमली का गूदा, गुड़, कद्दूकस हुआ नारियल और थोड़ा और पानी मिलाकर सात से आठ मिनट को पकने के लिए छोड़ दें।
5.
आखिर में धनिया पत्ती और कसा हुआ नारियल डालकर पांच मिनट के लिए हल्की आंच पर पकाएं।
6.
इसके बाद इसमें दही मिलाकर दो मिनट के लिए पकाएं। सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो चुकंदर का रायता भी बना सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode