Story ProgressBack to home

चुकंदर हम्मस रेसिपी (Beetroot hummus Recipe)

चुकंदर हम्मस
जानिए कैसे बनाएं चुकंदर हम्मस

चुकंदर हम्मस रेसिपी: अगर आप भी अपने को हर रोज कुछ नया और हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो ट्राई ​कीजिए चुकंदर हम्मस। चुकंदर हम्मस को बनाना बेहद ही आसान है और यह किसी भी डिश के साथ बिल्कुल सटीक बैठती है। इसे बनाना काफी आसान है। पार्टी हो या त्योहार, यह गुलाबी रंग का हुम्मुस ताज़ा हर्बस और खट्टा स्वाद देकर तैयार किया जाता है।

चुकंदर हम्मस बनाने के लिए सामग्री: चुकंदर हम्मस को आप 25 मिनट में बनाकर सर्व कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको उबले हुए चने, चुकंदर, दही, नींबू का रस, तिल और जीरा पाउडर की जरूरत होती है। चुकंदर हम्मस को हेल्दी होने की वजह से खूब पसंद किया जाता है।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

चुकंदर हम्मस की सामग्री

  • 2 कप चने, उबला हुआ
  • 1 चुकंदर, छिला हुआ
  • 4-5 लहसुन की कली
  • ¼ कप (थोड़ा-सा एक्सट्रा ऊपर से गार्निशिंग के लिए) जैतून का तेल
  • 1 टी स्पून तिल
  • 1 टेबल स्पून दही
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 2 टेबल स्पून नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • (गार्निशिंग के लिए) ताज़ा हरा धनिया

चुकंदर हम्मस बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में चुंकदर को तेल में डालकर रोस्ट कर लें। आप यह काम ओवन में भी कर सकते हैं, 10 मिनट का समय सेट करके।
2.
इसे ठंडा होने दें। फिर इसे छोटे पीस में काट लें। एक दूसरे पैन में तिल डालकर भूनें।
3.
जब इनमें से खुशबू आने लगे, तो इन्हें ठंडा करके पीस लें। पाउडर के रूप में तैयार कर लें। एक मिक्सी में चना और लहसुन को बारीक करके पीस लें।
4.
अगर यह सूखा लग रहा हो, तो आप इसमें थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसमें चुकंदर, तिल पाउडर, दही, जैतून का तेल, जीरा पाउडर और नमक डालें।
5.
अच्छी तरह पीस लें। एक कटोरी में निकालकर ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें। अच्छी तरह मिक्स करके सिज़निंग दें।
6.
आखिर में जैतून का तेल और ताज़ा हरा धनिया गार्निश करके पीटा ब्रेड के साथ सर्व करें।

रेसिपी नोट

चुकंदर से बनी अन्य रेसिपीज़ के लिए इस पर क्लिक करें

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode