Story ProgressBack to home
भेल पूरी रेसिपी (Bhel puri Recipe)

जानिए कैसे बनाए भेल पूरीNDTV Food
भेल पूरी रेसिपी:भेल पूरी एक और ऐसा स्ट्रीट फूड है जो लोगों द्वारा पंसद किया जाता है, उत्तर भारत में हर जगह आपको भेल पूरी का स्टॉल दिखाई देगा। इसके अलावा आप पिकनिक या शाम की चाय के समय पर भी बहुत कम समय में बनाकर इसका मजा ले सकते हैं।
- कुल समय 15 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए1
- आसान

भेल पूरी की सामग्री
- 1 कप टमाटर और सेब, टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून मीठी और स्पाइसी चटनी
- 1 कप मुरमुरे, छोटा
- 1 टी स्पून चाट मसाला
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 नींबू
- 2 टी स्पून मूंगफली
- 3 टी स्पून सेव
भेल पूरी बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बाउल लें उसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और सेब डालें।

2.
मीठी और स्पाइसी चटनी डालें।

3.
इसे अच्छे से मिलाएं।

4.
अब इसमें मुरमुरे डालकर मिलाएं ताकि मुरमुरे मिश्रण में अच्छे से मिल जाएं।

5.
ऊपर से चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालें।
6.
इस पूरी सामग्री को एक बार फिर अच्छे से मिलाएं।

7.
मूंगफली और सेव से गार्निश करके सर्व करें।

भेल पूरी की रेसिपी के लिए यह वीडियो देखें:
रेसिपी नोट
भेलपूरी बनाते वक्त नमक, चटनी और मसाले अपने हिसाब से रख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप चाहे तो इसमें प्याज भी डाल सकते हैं।