बिस्कुट फज रेसिपी (Biscuit fudge Recipe)

जानिए कैसे बनाएं बिस्कुट फज
Advertisement

बिस्कुट फजक्रश किए बिस्कुट में मक्खन, कोको, नारियल, नट्स और शहद मिक्स करें। ठंडा करके चकोर पीस में काटें। ऊपर से पिघली हुई चॉकलेट या आइसिंग शुगर छिड़क कर सर्व करें। छोटे बच्चों को यह डिश काफी अच्छी लगेगी।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए10
  • आसान

बिस्कुट फज की सामग्री

  • 250 ग्राम प्लेन बिस्कुट
  • 1 टेबल स्पून नारियल पाउडर , रोस्टेड
  • 50 ग्राम नट्स , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून कोको
  • 2 टेबल स्पून शहद या गोल्डन सिरप
  • 75 ग्राम मक्खन
  • टॉपिंग्स के लिएः
  • पिघली हुई चॉकलेट या आइसिंग शुगर

बिस्कुट फज बनाने की वि​धि

1.
बिस्कुट को अच्छी तरह क्रश कर लें।
2.
अब मक्खन, सिरप और कोको पाउडर को एक सॉसपैन में मिक्स करके पिघाल लें। बाकी की बची सामग्री इसमें मिक्स करें।
3.
मिक्सचर को अच्छी तरह चलाएं। अब इसे हल्का तेल लगी ट्रे में डालकर जमने के लिए फ्रिज में रख दें।
4.
चकोर पीस में काटें। ऊपर से पिघली हुई चॉकलेट या आइसिंग शुगर डालें। सर्व करें।
Similar Recipes
Language