ब्लैक कॉड एंड वेजिटेबल टार्टर विद पासर्ले पेस्तो रेसिपी (Black cod & vegetable tartar with parsley pesto Recipe)
जानिए कैसे बनाएं ब्लैक कॉड एंड वेजिटेबल टार्टर विद पासर्ले पेस्तो
Advertisement
ब्लैक कॉड एंड वेजिटेबल टार्टर विद पासर्ले पेस्तो रेसिपी: यहां हम आपको एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे ब्लैड कॉड फिश और फ्रेश सब्जियों के साथ तैयार किया गया है. यह एक ऐसी डिश है जिसे आप किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं.
- कुल समय1 घंटा 05 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 50 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम
ब्लैक कॉड एंड वेजिटेबल टार्टर विद पासर्ले पेस्तो की सामग्री
- 450 gms ब्लैक कॉड
- 45 ग्राम लाल शिमला मिर्च
- 45 ग्राम पीली शिमला मिर्च
- 35 ग्राम खीरा
- 45 ग्राम फ्राइड टोफू
- 2-3 ग्राम लेमन जेस्ट
- 10 ml (मिली.) नींबू का रस
- 25 ग्राम पासर्ले लीव्ज
- 5 ग्राम पाइन नट्स
- 2 ग्राम फ्रेश लहसुन
- 15 ml (मिली.) जैतून का तेल
- 2 ग्राम मटर स्प्राउटस
- 2 ग्राम एडिबल फलाउर
- नमक और कालीमिर्च
ब्लैक कॉड एंड वेजिटेबल टार्टर विद पासर्ले पेस्तो बनाने की विधि
1.
ब्लैक कॉड, लाल और पीली शिमला मिर्च, टोफू और खीरे को क्यूब्स में काट लें।
2.
इन पर नमक, कालीमिर्च, नींबू का छिलका और नींबू का रस डालकर मैरीनेट कर लें।
3.
एक ब्लेंडर में पासर्ले, पाइन नट्स, लहसुन और जैतून का तेल डालकर इसे ब्लेंड कर लें, इसे छान लें, सीजनिंग एडजस्ट करके एक तरफ रख दें।
4.
एक चौड़ाई वाला मोल्ड लें, इसमें सारी सब्जियों को नीचे लगाएं और इसपर मैरीनेट की हुई फिश को रखें, मटर स्प्राउट और एडिबल फलाउर से गार्निश करें. पासर्ले पेस्तो के साथ सर्व करें।