ब्रेड रोल्स रेसिपी (Bread rolls Recipe)

जानिए कैसे बनाएं ब्रेड रोल्स
Advertisement

ब्रेड रोल्स रेसिपी: अंदर से मुलायम और बाहर से कुरकुरे ब्रेड रोल्स को आप घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं, इनका स्वाद बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। आप इस स्नैक्स को शाम की चाय के साथ या फिर ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

ब्रेड रोल्स की सामग्री

  • 200 डिग्री सैल्सियस या 400 डिग्री फैहरनहाइट ओवन का तापमान
  • 2 कप मैदा
  • 1 टी स्पून सूखा खमीर
  • 1/2 टी स्पून चीनी, जो कि गुनगुने पानी में घुली हुई हो
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • (आटा गूंथने के लिए) गुनगुना पानी
  • घी लगी बेकिंग ट्रे
  • 1 अंडा , फेंटा हुआ

ब्रेड रोल्स बनाने की वि​धि

1.
चीनी के घोल में खमीर मिलाएं। इसे साइड रख दें। अब मैदे में नमक, तेल और गुनगुना पानी ड़ालकर गूंथ लें।
2.
प्लास्टिक रेप से इसे ढक कर रख दें। जब मैदा फूल जाए, तो इसे दोबारा हल्का गूंथें।
3.
दोबारा फूलने के लिए थोड़े समय के लिए साइड रखें। गूंथे हुए आटे की आठ बॉल्स बना लें।
4.
घी लगी बेकिंग ट्रे में इन्हें रखें। ऊपर से हल्का गीला कपड़ा ढकें। फूलने के लिए थोड़ी देर के लिए साइड रख दें।
5.
अब इनके ऊपर फेटा हुआ अंडा लगाएं। ओवन में इन्हें 20 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दें।
6.
निकाल कर सर्व करें।
Similar Recipes
Language