Advertisement
Story ProgressBack to home

ब्रॉकली बेक रेसिपी (Broccoli bake Recipe)

ब्रॉकली बेक
जानिए कैसे बनाएं ब्रॉकली बेक

ब्रॉकली बेक रेसिपी: कई चीजों को बेक करके खाने का अपना अगली ही स्वाद है और आज हम आपके साथ ब्रॉकली बेक की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। ब्रॉकली बेक एक बहुत स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा आॅप्शन है।

ब्रॉकली बेक बनाने के लिए सामग्री: आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें ब्रॉकली पसंद न हो लेकिन ब्रॉकली खाने के कई फायदे हैं।​ फिलहाल इस रेसिपी में उबली हुई ब्रॉकली पर चीज़ी सॉस डाली जाती है और बेक किया जाता है। यब ब्रॉकली बेक रेसिपी क्रीमी और टेस्टी होती है।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

ब्रॉकली बेक की सामग्री

  • 500 ग्राम ब्रॉकली फूल
  • 250 ग्राम चेडर चीज़
  • 300 ml (मिली.) पिंट मिल्क
  • 3 टेबल स्पून मैदा
  • 2 पीस सफेद ब्रेड
  • एक चुटकी जायफल
  • दो-तीन कली लहसुन , बारीक कटा हुआ
  • नमक
  • काली मिर्च
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून जैतून का तेल

ब्रॉकली बेक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को पहले 200 सेल्सियस/400 फॉरेनहाइट पर गर्म कर लें। नमक वाले उबलते हुए पानी में सात से दस मिनट तक उबालें।
2.
जह ब्रॉकली के फूल मुलायम हो जाएं, तो निकाल लेँ। पैन में दूध लें औप उबाल आने के लिए रख दें और उसके बाद आंच को हल्की कर दें और उसमें मैदा मिलाएं।
3.
इसके बाद चीज़ का तीसरा भाग इसमें डालें। साथ ही चीज़ सॉस मिश्रण में लहसुन, जायफल मिलाएं।
4.
कैसरोल में ब्रॉकली डालें और उसमें ऊपर से चीज़ सॉस डाल दें। इसके बाद अंगूठे के आकार की ब्रेड काटें और ब्रॉकली के ऊपर डाल दें।
5.
बचे हुए चीज़ के साथ चीज़ मिश्रण, नमक, काली मिर्च और मिर्च डालें और साथ ही ब्रेड को क्रिस्पी बनाने के लिए जैतून का तेल डालें।
6.
इसके बाद ओवन में 25-35 मिनट के लिए ओवन में बेक करें।
7.
जब तक उसका ऊपरी भाग ब्राउन न हो जाए। तुरंत ही सर्व करें।
3
Advertisement
Language
Dark / Light mode