कॉलीफ्लावर चीज़ रेसिपी (Cauliflower cheese Recipe)

जानिए कैसे बनाएं कॉलीफ्लावर चीज़
Advertisement

कॉलीफ्लावर चीज़ रेसिपी:आसानी से जल्दी बन जाने वाली ये फूलगोभी ढेर सारे चीज़ में तैयार की जाती है। आप इसे चीज़ी मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

कॉलीफ्लावर चीज़ की सामग्री

  • 1 (फूल कटे हुए) मीडियम फूलगोभी
  • 50 ग्राम मक्खन
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • टी स्पून मिर्च पाउडर
  • 500 ml (मिली.) दूध
  • 50 ग्राम सादा आटा
  • 125 चेडर चीज़, कद्दूकस
  • 1/4 टी स्पून नमक
  • 1/4 (कुटी हुई) टी स्पून सफेद मिर्च
  • 1 टी स्पून इंग्लिश मस्टर्ड
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ

कॉलीफ्लावर चीज़ बनाने की वि​धि

1.
ओवन को 180 डिग्री सैल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
2.
फूलगोभी के पीस को पानी से अच्छे तरह धो लें। करीब पांच से सात मिनट के लिए इन्हें पानी में डालकर उबाल लें।
3.
फिर इन्हें निकालकर पानी निकाल दें।
4.
अब मक्खन को पिघाल लें। उसमें जीरा और मिर्च पाउडर डालें। थोड़ा दूध और आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। ध्यान रहे, आपको ये मिक्सचर लगातार चलाते रहना है।
5.
इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च और सरसों डालें। फिर चीज़ डालें। ये तैयार की गई सॉस को पहले ओवन में रखने वाली ट्रे में डाले, इसके बाद ऊपर से फूलगोभी के पीस रखें।
6.
फिर बाकी बची सॉस डालें। बचा हुआ चीज़ और हरी मिर्च डालें।
7.
इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए ओवन में बेक करें।
8.
जब ये सुनहरे रंग की हो जाए, तो इसे उबली हुई गाजर और हरी बीन्स के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language