Advertisement
Story ProgressBack to home

फूलगोभी सैलेड रेसिपी (Cauliflower salad Recipe)

फूलगोभी सैलेड
जानिए कैसे बनाएं फूलगोभी सैलेड

फूलगोभी सैलेड रेसिपी: फूलगोभी की सब्जी का स्वाद तो हम सभी जानते हैं लेकिन, आज हम इससे बनने वाले सैलेड के बारे में बताने जा रहे हैं। फूलगोभी प्यूरी को सर्व करें केपर, प्याज, किशमिश, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, मिंट की पत्तियां और आलूबुखारा के संग।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

फूलगोभी सैलेड की सामग्री

  • 1 फूलगोभी
  • 700 ml (मिली.) दूध
  • 2-3 लड़ी केसर
  • 1/2 वनीला पॉड
  • 1/2 प्याज
  • एक चुटकी नमक
  • 1 टी स्पून केपर
  • 1 टेबल स्पून किशमिश
  • 10 ग्राम लाल शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ
  • धनिया पत्ती, बारीक कटा हुआ
  • 6-7 पुदीने की पत्ती
  • नमक
  • काली मिर्च
  • 1 आलूबुखारा, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 ½ टी स्पून जैतून का तेल
  • 500 ml (मिली.) व्हाइट वाइन सिरका
  • 1 एक चुटकी काली मिर्च
  • 1 छोटा पीस मक्खन
  • 6-7 पुदीने की पत्ती

फूलगोभी सैलेड बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
फूलगोभी की प्यूरी बनाने के लिए सबसे पहले फूलगोभी को काटकर एक पैन में दूध, केसर और वनीला के साथ मिक्स करें।
2.
थोड़ी देर के लिए पकाएं।
3.
इसके बाद फूलगोभी सैलेड बनाने के लिए फूलगोभी को कद्दूकस करें और इसमें प्याज, केपर, लाल शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, मिंट की पत्तियां, आलूबुखारा, नमक और काली मिर्च मिलाएं।
4.
इसमें जैतून का तेल मिलाएं। फिर इसमें व्हाइट वाइन सिरका डालें।
5.
पकाई गई फूलगोभी की प्यूरी को एक ब्लैंडर में वनीला और मक्खन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
6.
आखिर में प्लेट में पेस्ट को रखकर उसके ऊपर बनाया गया सैलेड डालें।
7.
साथ ही गार्निशिंग के लिए आलूबुखारा और मिंट की पत्ती का इस्तेमाल कर सर्व करें।

रेसिपी नोट

फूलगोभी सैलेड बनाते वक्त चाहे तो इसमें आप अपनी मनपसंद सब्जी भी डाल सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode