Advertisement
Story ProgressBack to home

चेमीन मोरू करी रेसिपी (Chemmeen moru curry Recipe)

चेमीन मोरू करी
जानिए कैसे बनाएं चेमीन मोरू

चेमीन मोरू करी रेसिपी: यह एक मसालेदार फिश करी है जिसे आसानी से घर पर आसानी से बना सकते हैं। इस डिश में मछली के टुकड़ों को मसालों और दही के साथ पकाया जाता है। चेमीन मोरू करी को डिनर पार्टी में बनाकर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

  • कुल समय2 घंटे
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

चेमीन मोरू करी की सामग्री

  • 1 kg फिश
  • 3/4 कप दही
  • 5 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च , कटा हुआ
  • कढ़ीपत्ता
  • ग्राइंड करने के लिए:
  • 1/2 कप नारियल
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • 1/4 टी स्पून सौंफ
  • 2 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • तड़के के लिए:
  • 1 टी स्पून तेल
  • 1 छोटा प्याज, कटा हुआ
  • कढ़ीपत्ता

चेमीन मोरू करी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
लिस्ट में बताई गई सारी सामग्री को एक साथ पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
2.
ए​क पैन इसमें प्याज, हरी मिर्च और कढ़ीपत्ता डालें। थोड़ा सा पानी और नमक डालें।
3.
इसे ढककर मीडियम आंच पर प्याज के नरम होने तक पकाएं।
4.
इसमें तैयार किया गया पेस्ट डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं।
5.
इसमें अब 1 से 1 1/2 कप पानी डालें। ढक दें और इसमें उबाल आने दें।
6.
अब इसमें मछली के टुकड़े डालें। इसे अब धीमी आंच पर पकाएं ताकि मछली के पीस अच्छी तरह पक जाएं और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए। फाइनली इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7.
ग्रेवी में उबाल आने से आंच को बंद कर दें।
8.
एक दूसरे पैन में ए​क छोटा चम्मच तेल डालें। इसमें कटी हुई प्याज और कढ़ीपत्ता डाले। प्याज को ब्राउन होने दें। अब तैयार किए गए तड़के को फिश करी पर डालें।
9.
गर्मागर्म सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप इस फिश करी को उबले हुए चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode