Advertisement
Story ProgressBack to home

चिकन मसाला रेसिपी (Chicken masala Recipe)

  • चिकन मसाला
  • चिकन मसाला
जानिए कैसे बनाएं चिकन मसाला

चिकन मसाला रेसिपी/ चिकन ग्रेवी : यह फ्लेवर्स से भरी और चिकन रेसिपी है। डिनर पार्टी के लिए यह बहुत ही बढ़िया आॅप्शन है जिसे बनाकर आप अपने परिवारवालों और दोस्तों को खिला सकते हैं। इसके अलावा इसे ईद के मौके पर भी बनाया जा सकता है। चिकन मसाला बहुत ही बेसिक और सिम्पल रेसिपी है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। चिकन मसाला को आप उबले हुए चावल, रोटी, नान या फिर परांठे के साथ भी खा सकते हैं।

चिकन मसाला बनाने के लिए सामग्री: अलग-अलग हिस्सों में चिकन को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, वहीं चिकन करी की इस रेसिपी में टमाटर और कई मसालों का इस्तेमाल करके किया जाता है। साथ ही इसमें क्रीम और हरा धनिया भी डाला जाता है।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए8
  • आसान

चिकन मसाला की सामग्री

  • 1 किलो (सिका हुआ, टुकड़ों में ​कटा हुआ) चिकन
  • 2 छोटे चम्म्च (लहसुन के साथ कुटा हुआ ) अदरक
  • 1 टी स्पून लहसुन
  • 3 कप प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 कप टमाटर , बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 कप तेल
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया
  • 2 टेबल स्पून क्रीम

चिकन मसाला बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
तेम गर्म करें और इसमें जीरा डालें।
2.
जब यह चटकने लगे तो इसमें प्याज का मिश्रण डालें और तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
3.
टमाटर डालें और तेल अलग होने तक भूनें।
4.
इसमें गरम मसाला, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
5.
आंच को तेज रखें, इसमें चिकन के टुकड़े डालें और मसालें में चिकन के पीस पूरी तरह मिल जाएं।
6.
आधा कप पानी डालें और उबाल आने दें।
7.
आंच को धीमी कर दें और चिकन को मुलायम होने तक पकने दें।
8.
हरा धनिया और क्रीम से गार्निश करके सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com