चिकन केसाडिया रेसिपी (Chicken quesadillas Recipe)
जानिए कैसे बनाएं चिकन केसाडिया
Advertisement
घर पर छोटी-सी पार्टी में परोसे जाने वाला यह हल्का स्नैक है। आप इसका वेजिटेरियन वर्ज़न तैयार करके भी परोस सकते हैं। बस ज़रूरत है, तो चिकन की जगह मशरूम को इस्तेमाल करने की। केसाडिया, एक प्रकार का टॉर्टिया होता है, जो मेक्सिको में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है।
- कुल समय1 घंटा
- तैयारी का समय 30 मिनट
- पकने का समय 30 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम
चिकन केसाडिया की सामग्री
- 1 पैकेट टॉर्टिया (सुनहरे रंग की सतह वाले टॉर्टिया ज़्यादा अच्छा स्वाद देते हैं)
- 2 कप चैडर चीज़, कद्दूकस
- 100 ग्राम चिकन (उबला हुआ और कटा हुआ, आप चिकन की जगह मशरूम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ज़रूरत है, तो सिर्फ इन्हें छोटे पीस में काटने की)
- 1 कप हंग कर्ड
- 2 टेबल स्पून धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 टी स्पून हरा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, आप दे से तीन एलापीनो मिर्च भी काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं)
- 1 टी स्पून लहसुन, बारीक कटा हुआ
- खट्टी क्रीम (आप हंग कर्ड में नींबू का रस डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
- टैको पाउडर मिक्स तैयार करने के लिए :
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टी स्पून नमक
- एक चुटकी मिर्च पाउडर
- एक चुटकी सौंठ में नमक मिक्स करके इस्तेमाल करें
- एक चुटकी ऑरिगैनो
चिकन केसाडिया बनाने की विधि
1.
टैको पाउडर तैयार करने के लिए सभा सामग्री को एक साथ मिक्स कर लें। चिकन को उबालकर काट लें। ऊपर से टैको पाउडर छिड़कें।
2.
अब धनिया, हरा प्याज़ और मिर्च को एक साथ मिक्स करके हंग कर्ड में मिलाएं। ऊपर से नमक मिक्स करें। फिर टॉर्टिया को खोलकर उस पर एक लेयर हंग कर्ड की लगाएं।
3.
थोड़ा चीज़ डालें। लहसुन में पका चिकन या मशरूम रखकर ऊपर से टैको पाउडर छिड़कें। थोड़ा ओर चीज़ रखें। थोड़े-से तेल में इन्हें पकाएं।
4.
जब ये सुनहरे रंग के हो जाएं, तो इन्हें पलट दें। पैन से टॉर्टिया को उतारकर तिकोने आकार में काटें।
5.
इन्हें खट्टी क्रीम, सालसा, हॉट सॉस या ग्वाकामोल के साथ सर्व करें।