Story ProgressBack to home
चिकन साजी रेसिपी (Chicken sajji Recipe)
- Parth Oberoi

जानिए कैसे बनाएं चिकन साजी
चिकन साजी : साजी एक प्रकार की मशहूर बलूचिस्तानी डिश है। इसमें चिकन को मिर्च, नींबू, लहसुन के पेस्ट और बाकी के मसालों में मैरीनेट किया जाता है। इसके बाद इसे आग पर पकाया जाता है। इस चिकन को आप सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 15 मिनट
- कितने लोगों के लिए6
- आसान

चिकन साजी की सामग्री
- एक पूरा (स्किन के साथ) चिकन
- 20 ग्राम लहसुन
- 15 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून गरम मसाला
चिकन साजी बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक पैन में लाल मिर्च पाउडर, नमक, नींबू का रस, अदरक लहसुन का पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा-सा पीला रंग डालें।
2.
इस मैरीनेशन को करीब आठ घंटे के लिए चिकन पर लगाकर रखें। साथ ही थोड़ा और लहसुन और नमक लगाकर एक और घंटे के लिए इसे साइड रखें। फिर चलते पानी से इसे साफ कर लें।
3.
चिकन को सुखाकर तंजूर या कोयले पर बार्बीक्यू के रूप में पकाएं। अपनी पसंदीदा गार्निशिंग करके सर्व करें।