Advertisement
Story ProgressBack to home

चिकन सुक्का रेसिपी (Chicken sukka Recipe)

चिकन सुक्का
जानिए कैसे बनाएं चिकन सुक्का

चिकन सुक्का रेसिपी: चिकन सुक्का मंगोलियन चिकन रेसिपी है, जिसे ताजा चिकन, मसाले और नारियल के साथ परफेक्शन के साथ पकाया जाता है। यह एक ड्राई डिश है जिसे आप अपने डिनर पार्टी मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगेगी लेकिन एक बार इस चिकन रेसिपी को खाने के बाद आप इसे दोबारा खाना चाहेंगे।

चिकन सुक्का बनाने के लिए सामग्री: चिकन सुक्का को स्पेशल इसमें पड़ने वाले मसाले बनाते हैं। प्याज, इलाइची, लहसुन के अलावा इसमें नारियल का बना मसाला डाला जाता है जो इसके स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है।

चिकन सुक्का को कैसे सर्व करें: आप चाहे तो इसे ऐसे भी खा सकते हैं या फिर गर्मागर्म रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

चिकन सुक्का की सामग्री

  • 1 kg चिकन (छोटे टुकड़े)
  • 1 प्याज़ (पतले टुकड़े)
  • 2 इलाइची
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • नारियल का मसाला बनाने के लिए:
  • 2 टेबल स्पून धनिया
  • 1/4 टी स्पून जीरा
  • 1/4 टी स्पून सरसों
  • 1/2 टी स्पून काली मिर्च
  • 4 लौंग
  • 1 स्टिक दालचीनी
  • 10 साबुत लाल मिर्च
  • 1/4 टी स्पून हल्दी
  • 1 प्याज़
  • 4-5 लहसुन की कली
  • 1 टुकड़े अदरक
  • 1 टी स्पून नमक

चिकन सुक्का बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में दोनों तरह ​की मिर्च को रोस्ट कर लें।
2.
इसी पैन में धनिया, जीरा, सरसों, कालीमिर्च, लौंग, दालचीनी, प्याज़, अदरक और लहसुन को भूनें। सभी मसालों को जार में निकाल लें और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद नारियल पेस्ट का बना लें।
3.
अब एक बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज़ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
4.
इसमें चिकन, नमक और इलाइची डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं।
5.
इसमें पीसा हुआ मसाला डालें और उबाल आने दें। कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर एक बार फिर उबाल आने दें।
6.
एक बार चख लें और अगर आपको और नमक डालने की जरूरत लगे तो आप डाल सकते हैं।
7.
गर्म-गर्म सर्व करें। आप चाहे तो ऊपर से थोड़ा घी और डाल सकते हैं।

रेसिपी नोट

इसके अलावा आप हमारी अन्य चिकन रेसिपीज़ भी देख सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode