Story ProgressBack to home
चिनीओटी मटन मछली रेसिपी (Chinioti Mutton Machhli Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं चिनीओटी मटन मछली
चिनीओटी मटन मछली रेसिपी: ख़ास मौकों पर बनने वाली मटन करी, जिसे टमाटर, दही और केसर के साथ बनाया जाता है। इसे आप चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय1 घंटा 10 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय1 घंटा
- मीडियम

चिनीओटी मटन मछली की सामग्री
- दस पीस (मटन मछली-छह इंच साबुत) लैंब शैंक
- 200 ग्राम देसी घी
- दो बड़े चम्मच (कटा हुआ) अदरक
- 1 ½ छोटे चम्मच (कटा हुआ) लहसुन
- 100 ग्राम स्प्रिंग प्याज़
- 4 टमाटर
- तीन (कटी हुई) हरी मिर्च
- 1 टी स्पून कलौंजी
- 1 टी स्पून काली मिर्च
- 1/2 टेबल स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून सरसों के बीज
- 3 तेजपत्ता
- एक बड़ा चम्मच (क्रश की हुई) लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 1 टी स्पून सूखा अदरक पाउडर
- एक छोटा भरा चम्मच केसर
- 1 ½ कप दही
- ¼ गुच्छा (कटा हुआ) हरा धनिया
- दो बड़े चम्मच (कटा हुआ) पुदीना
चिनीओटी मटन मछली बनाने की विधि
HideShow Media1.
लैंब शैंक को धो लें।
2.
देसी घी में अदरक, लहसुन, स्प्रिंग प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च को फ्राई कर लें।
3.
इसमें मटन मच्छी और सूखी अदरक, केसर और दही को छोड़कर सभी मसाले डाल दें।
4.
दस मिनट तक भूनें और फिर पानी डाल दें। इसके बाद इसे 25-30 मिनट के लिए हल्की आंच पर रख दें।
5.
इसके बाद बची हुई सामग्री को मिलाकर फिर से 10-15 मिनट तक पकाएं।
6.
धनिये और पुदीने से गार्निश करके नान के साथ सर्व करें।