चॉकलेट लावा केक रेसिपी (Chocolate lava cake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चॉकलेट लावा केक
Advertisement

चॉकलेट लावा केक रेसिपी : केक किसी पसंद नहीं होता। केक का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कई अलग-अलग तरह के केक बनाएं जाते हैं और आज हम आपको क्लासिक चॉकलेट लावा केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। चॉकलेट लावा केक को बनाने के लिए सिर्फ पांच सामग्री की ही जरूरत है। इसे टेस्टी केक को आप इस आसान सी रेसिपी के जरिए घर पर भी बना सकते हैं।

चॉकलेट लावा केक बनाने के लिए सामग्री : इस केक को बनाने के लिए सिर्फ पांच ​चीजों की ही जरूरत है। कम सामग्री के साथ आप इस केक को केवल कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं।

चॉकलेट लावा केक को कैसे सर्व करें: इस केक को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को यह केक काफी पसंद आएगा और आप इसे सर्व करते वक्त इसके साथ वनीला आइसक्रीम भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

चॉकलेट लावा केक की सामग्री

  • 135 ग्राम डार्क चॉकलेट
  • 95 ग्राम मक्खन
  • 100 ग्राम आइसिंग शुगर
  • 2 अंडे का पीला भाग और 2 अंडे
  • 35 ग्राम मैदा

चॉकलेट लावा केक बनाने की वि​धि

1.
200 डिग्री पर ओवन को गर्म कर लें।
2.
माइक्रोवेव बाउल में चॉकलेट और मक्खन को पिघला लें।
3.
इतने दूसरे बाउल में अंडे और चीनी को अच्छे से फेट लें।
4.
अब चॉकलेट-मक्खन के मिश्रण को इसके साथ मिला लें।
5.
अब इसमें मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं ।
6.
उसमें गांठे न पड़ने पाएं।
7.
पांच-सात मिनट ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
8.
अब केक के मिश्रण को सांचों में डालें।
9.
9 से 10 मिनट के लिए बेक करें।
10.
व्हीप्ड क्रीम/ वनीला आइक्रीम या फ्रेश फ्रूट्स के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language