नारियल की चटनी रेसिपी (Coconut chutney Recipe)

जानिए कैसे बनाएं नारियल की चटनीNDTV Food
Advertisement

नारियल की चटनी रेसिपी: दक्षिण भारत में आमतौर पर नारियल की चटनी बनाई जाती है। लेकिन इसे उत्तर भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। सही मायने में साउथ इंडियन खाना नारियल की चटनी के बिना अधूरा है। अगर आप भी नारियल की चटनी खाने के शौकीन है फिर तो आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी।

नारियल की चटनी बनाने के लिए सामग्री: यूं तो इडली, डोसा और वड़ा के साथ मुख्य रूप से नारियल की चटनी परोसी जाती है। कई बार नारियल की चटनी में कुछ बदलाव करके उसे उड़द दाल और मूंग दाल के साथ भी बनाया जाता है। इस चटनी को आप इस ​20 मिनट में बना सकते है और अपने किसी भी फेवरेट स्नैक के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

नारियल की चटनी की सामग्री

  • 1 कप नारियल , कद्दूकस
  • 2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून अदरक
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 2 टी स्पून इमली का गुदा
  • 1 टी स्पून नारियल का तेल

नारियल की चटनी बनाने की वि​धि

1.
नारियल, हरी मिर्च, अदरक, नमक, इमली का गुदे को एक साथ पीस लें।
2.
इस पेस्ट में नारियल का तेल डालकर मिलाएं।
3.
आपकी चटनी तैयार है।

नारियल की चटनी बनाने के लिए वीडियो देखें:

Similar Recipes
Language