Advertisement

इजी कोकोनट राइस रेसिपी (Easy coconut rice Recipe)

जानिए कैसे बनाएं इजी कोकोनट राइस
Advertisement

इजी कोकोनट राइस रेसिपी : कोकोनट राइस की यह रेसिपी दक्षिण भारत में बहुत ही लोकप्रिय है, इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है। जैसाकि की नाम से ही मालूम होता है कि यह चावल बनाने में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको भूख लगी है तो कुछ ही मिनटों में कोकोनट राइस को तैयार कर सकते हैं।

इजी कोकोनट राइस बनाने के सामग्री: इसमें नारियल और चावल मुख्य सामग्री हैं लेकिन इन दोनों के अलावा इसमें मूंगफली, राई, उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च काजू आदि का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कढ़ीपते के इस्तेमाल इन चावलों को बहुत ही खुशबूदार बनाता है।

इजी कोकोनट राइस को कैसे सर्व करें: इसे आप अपनी मनपसंद करी के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

इजी कोकोनट राइस की सामग्री

  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1/2 टेबल स्पून मूंगफली
  • 1 टी स्पून सरसों के दाने
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1/2 टेबल स्पून चना दाल, soaked
  • 1/2 टेबल स्पून उड़द दाल, soaked
  • 10 कढ़ीपत्ता
  • 1 साबुत लाल मिर्च
  • 1/2 हरी लाल मिर्च
  • 12 काजू
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1 कप नमक, कद्दूकस
  • 2 कप (पके हुए) चावल
  • 2 टेबल स्पून नारियल, कद्दूकस

इजी कोकोनट राइस बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में लें और उसमें मूंगफली डालें।
2.
मूंगफली को भूनें और सरसों के दाने डालें।
3.
दोनों चीजों को एक साथ भूनें और जीरा डालें।
4.
इन्हें मिक्स करें और इसमें भीगी हुई चने की दाल और उड़द की दाल डालें।
5.
सारी सामग्री को एक साथ भूनें।
6.
अब इसमें कढ़ीपत्ता, साबुत लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें।
7.
इन्हें अच्छे से भूनें।
8.
इसमें काजू डालने के बाद नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
9.
अब इसमें कददूकस किया हुआ नारियल डालें।
10.
नारियल को अच्छी तरह मिलाएं ताकि सारी सामग्री में उसका स्वाद अच्छी तरह आ जाए।
11.
इसमें अब पके हुए चावल डालें।
12.
इसे अच्छे से मिलाएं।
13.
इसके बाद इसमें कददूकस किया हुआ नारियल डालकर चावल के साथ अच्छे से मिलाएं।
14.
सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो कोकोनट राइस के साथ अचार और पापड़ भी सर्व कर सकते हैं।
इसके अलावा आप चाहे तो इस डिश और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें गाजर, पुदीने के पत्ते और नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
 

इजी कोकोनट राइस बनाने के लिए वीडियो देखें।
Similar Recipes