Story ProgressBack to home

एग करी रेसिपी (Egg curry Recipe)

एग करी
जानिए कैसे बनाएं एग करी

कैसे बनाएं एग करी/ अंडा करी रेसिपी: एग करी एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप लंच या डिनर पार्टी में कभी भी बना सकते हैं। एग (अंडा) ऐसी चीज़ है जिसे आप कई तर​ह से बना सकते हैं। इसे बनाना जितना असान है उतने ही इसके हेल्थ से जुड़े फायदे हैं। यह स्वादिष्ट करी उबले हुए अंडों को मसालेदार ग्रेवी में डालकर बनाई जाती है जिसमें उड़द दाल का तड़का दिया जाता है।

एग करी (अंडा करी) बनाने के लिए सामग्री: कई क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से एग करी बनाई जाती है। कुछ जगह पर इसमें आलू, ड्रमस्टिक, नारियल का दूध आदि भी डाला जाता है। हालांकि प्याज, टमाटर और मसाले सभी तर​ह की अंडा करी में डाले जाते हैं। लाल मिर्च और उड़द दाल का तड़का अंडा करी को अलग स्वाद देता है।

एग करी (अंडा करी) को कैसे सर्व करें: अंडा करी को आप प्लेन रोटी, परांठा, चावल, बिरयानी, पुलाव के साथ सर्व कर सकते हैं। आप चाहे तो इसके साथ अचार भी सर्व कर सकते हैं।

एग करी अंडा करी के फायदे: हमारी एग करी का मेन सामग्री अंडा है, जिसके बहुत से फायदे हैं। सबसे तो अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। एक पूरे अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन के अलावा इसमें विटामिन डी भी होता है।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

एग करी की सामग्री

  • 4 अंडे , उबला हुआ
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 12-14 कढ़ीपत्ता
  • 1 टी स्पून सरसों के दाने
  • 2 (टुकड़ों में कटी हुई) प्याज़
  • 1 छीला हुआ अदरक , गुच्छा
  • 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • आधा किलो (छिलकर कटे हुए) टमाटर
  • 1/2 टी स्पून चीनी
  • 2 टेबल स्पून हरा धनिया
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 2 टेबल स्पून उड़द दाल

एग करी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
अंडों को उबाल लें और उनको ​छीलकर एक तरफ रख दें।
2.
एक पैन में तेल गर्म करें।
3.
इसमें कढ़ीपत्ता और सरसों के दाने डालें और उन्हे चटकने दें।
4.
अब इसमें प्याज़ और अदरक डालें।
5.
अब प्याज़ को मुलायम होने दें और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।
6.
हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं।
7.
इसमें टमाटर, चीनी और नमक डालकर 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
8.
फाइनली इसमें हरा धनिया और अंडे डालें।

तड़का बनाने के लिए:

1.
गर्म तेल में 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल डालें और उसे तब तक फ्राई करें जब तक वह क्रिस्पी न हो जाए।
2.
अब इस तड़के को करी पर फैलाएं।
3.
गर्मागर्म एग करी को आप उबले हुए चावलों के साथ सर्व कर सकते हैं।

रेसिपी नोट

अगर आप पूरा अंडा नहीं खाते तो आप उसकी जगह अंडे के सफेद भाग को भी खा सकते हैं और उससे भी कई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
अगर आपको भी अंडा खूब पसंद है तो आप हमारी अन्य रेसिपीज़ देख सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode