एग फ्राइड राइस रेसिपी (Egg fried rice Recipe)

कैसे बनाएं एग फ्राइड राइस/ एग राइस: यह एकदम फटाफट बनने वाली रेसिपी जो आपको अचानक लगने वाली भूख को तुरंत शांत कर सकती है। चावलों के बीच अंडे का स्वाद आपको खूब पसंद आएगा। स्वादिष्ट चाइनीज़ रेसिपी को फ्राइड अंड़े, लहसुन, प्याज़, चावल और कई तरह के मसाले डालकर बनाया जाता है। अंडे की रेसिपी फटाफट तैयार होने वाली डिश है। इसे आप बचे हुए चावलों से भी बना सकते हैं।
एग फ्राइड राइस बनाने के लिए सामग्री: एग फ्राइड राइस की इस रेसिपी में लहसुन, सेलेरी, सोया सॉस, चिली सॉस डाला जाता है जिससे डिश स्पाइसी और टैंगी होती है। सिरका डालने से अंडे की महक कम होती है।
एग फ्राइड राइस को कैसे सर्व करें: एग फ्राइड राइस की यह रेसिपी पूरी तरह न्यूट्रीशियस है इसलिए इसमें कुछ भी एक्ट्रा डालने की जरूरत नहीं है आप चाहे तो इसे सिम्पल वेजिटेबल सलाद के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 35 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 25 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

एग फ्राइड राइस की सामग्री
- 2 अंडे
- 1 कप चावल
- 1/4 टी स्पून नमक
- 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून तेल
- 2 लहसुन की कली, बारीक कटा हुआ
- 1 टेबल स्पून सेलेरी, बारीक कटा हुआ
- 1 टी स्पून सोया सॉस
- 1 टी स्पून सिरका
- 1 टी स्पून चिली सॉस
- 2 टेबल स्पून तेल
एग फ्राइड राइस बनाने की विधि
HideShow Mediaरेसिपी नोट
आप चाहे तो एग फ्राइड राइस में बटर भी मिला सकते हैं।
आप चाहे तो इसमें हरा प्याज भी डाल सकते हैं।