Advertisement
Story ProgressBack to home

एगलेस मैंगो मूज रेसिपी (Eggless mango mousse Recipe)

एगलेस मैंगो मूज
जानिए कैसे बनाएं एगलेस मैंगो मूज

एगलेस मैंगो मूज रेसिपी : आम एक ऐसा फल है जिससे आप कई तरह की रेसिपी बना सकते हैं। गर्मियों के मौसम में आम का मैंगो शेक पीना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो। लेकिन हम आपको बताते हैं कि गर्मी के सीजन में आम से मैंगो मूज कैसे बना सकते हैं। यह काफी टेस्टी होता है और बच्चों को भी इसका स्वाद खूब पसंद आता है।

एगलेस मैंगो मूज बनाने के लिए सामग्री: यह मिनटों में तैयार होने वाला डिज़र्ट है। मैंगो मूज में अंडे का इस्तेमाल नहीं किया है। इसे बनाने के लिए आम के गूदे, चीनी और इलायची पाउडर को मिलाकर हल्की आंच पर पकाया जाता है। इसके बाद तैयार किए गए मिक्सचर को ग्लास में डालकर उसके ऊपर क्रीम डालें।

एगलेस मैंगो मूज को कैसे सर्व करें: आम के टुकड़ों से गार्निश कर, ठंडा करके सर्व करें।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

एगलेस मैंगो मूज की सामग्री

  • 2 कप आम का गूदा
  • (ठंडी) 1 कप क्रीम
  • 1/8 इलायची पाउडर
  • 1 टी स्पून जिलेटिन
  • 2 टी स्पून नींबू का रस
  • ¾ कप चीनी
  • 1/2 कप पानी
  • (मूज को जमाने के लिए) ग्लासः

एगलेस मैंगो मूज बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में आम का गूदा, आधा कप चीनी और इलायची पाउडर को मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं।
2.
आधा कप पानी में जिलेटिन डिप करके छोड़ दें। थोड़ी देर बाद मिक्स कढ़ी जिलेटिन को मिक्सचर में मिलाएं।
3.
तैयार किए मिश्रण को गैस से उतारें और ठंडा होने के लिए रख दें। साथ ही इसमें नींबू का रस मिलाएं।
4.
इसके बाद तैयार करे मिक्सचर को ग्लास में डालकर उसके ऊपर क्रीम डालें।
5.
आखिर में गार्निशिंग के लिए मैंगो के पीस का इस्तेमाल कर ठंडा करके सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode