एगलेस ट्रफल केक रेसिपी (Eggless truffle cake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं एगलेस चॉकलेट ट्रफल केक
Advertisement

एगलेस ट्रफल केक रेसिपी : सभी का मनपसंद चॉकलेट ट्रफल के इस बार आप एगलेस भी ट्राई कर सकते हैं। सॉफ्ट स्पन्ज पर क्रीम की परत और डार्क चॉकलेट गनाश। आप चाहे तो इस केक को बनाकर अपने दोस्तों और परिवारवालों को भी सरप्राइज दे सकते हैं।

एगलेस ट्रफल केक बनाने के लिए सामग्री : इस केक को बनाने की विधि चार चरणों में पूरी होती है। इसमें अंडे की जगह दही का इस्तेमाल किया जाता है। केक बनाने के लिए डार्क चॉकलेट और फ्रेश क्रीम का उपयोग में लाई जाती है।

एगलेस ट्रफल केक को कैसे सर्व करें : केक को सर्व करने से पहले ट्रफल को पिघला कर केक के ऊपर डालें और फ्रिज में रख दें।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

एगलेस ट्रफल केक की सामग्री

  • स्पन्ज के लिए :
  • 150 ml (मिली.) तेल
  • 275 ग्राम चीनी
  • 185 ग्राम मिल्क मेड
  • 375 ग्राम दही
  • 375 ग्राम मैदा
  • 9 ग्राम बेकिंग सोडा
  • 9 ग्राम बेकिंग पाउडर
  • शुगर सीरप के लिए :
  • 200 ग्राम चीनी
  • 200 ml (मिली.) पानी
  • ट्रफल के लिए :
  • 500 ग्राम डार्क चॉकलेट
  • 250 ग्राम फ्रेश क्रीम

एगलेस ट्रफल केक बनाने की वि​धि

स्पंज के लिए :

1.
तेल को छोड़कर सभी सामग्री को मिलाकर फेंट लें। आखिर में तेल डालकर मिलाएं। सांचों में डालें और 180 डिग्री पर 35-40 मिनट के लिए बेक करें। स्पन्ज को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

ट्रफल के लिए :

1.
डार्क चॉकलेट को काटकर एक बाउल में रकें। सॉसपैन में क्रीम उबाल लें और चॉकलेट के ऊपर डालें और चॉकलेट के पिघलने तक अच्छे से मिलाएं। ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

शुगर सीरप के लिए :

1.
सीरप बनाने के लिए पानी और चीनी को उबाल लें। छान कर ठंडा होने के लिए रख दें।

पूरा केक बनाएं :

1.
ठंडे को चुके स्पन्ज को तीन भागों में काट लें। केक बोर्ड पर केक की एक परत रखें और उस पर शुगर सीरप लगाएं। बची हुई लेयर के साथ भी यही प्रक्रीया दोहराएं।
2.
अब आकिर में ऊपरी भाग और किनारों को ट्रफल से कवर करें। ट्रफल को सेट होने के लिए छोड़ दें।
3.
आखिर में ट्रफल को पिघला कर केक के ऊपर डालें और फ्रिज में रख दें।

रेसिपी नोट

 चॉकलेट ट्रफल केक की तरह अगर आप मैंगों फ्लेवर केक भी बना सकते हैं।

Similar Recipes
Language