Advertisement
Story ProgressBack to home

एगलेस मार्बल केक रेसिपी (Eggless marble cake Recipe)

  • एगलेस मार्बल केक
  • एगलेस मार्बल केक
जानिए कैसे बनाएं एगलेस मार्बल केक

एगलेस मार्बल केक रेसिपी : एगलेस मार्बल केक के दूध और ​सिरके से तैयार किया जाता है। मुलायम, टेस्टी, चॉकलेट और वनिला फ्लेवर के साथ तैयार किया यह केक खाने के बाद आप डाइटिंग के बारे में भूल जाएंगे। टी पार्टी के दौरान सैंडविच के साथ एगलेस मार्बल केक बेस्ट आॅप्शन है।

एगलेस मार्बल केक बनाने के लिए सामग्री: एगलेस मार्बल केक में चॉकलेट और वनिला फ्लेवर का स्वाद आता है जो इसे काफी अलग बनाता है। जैसाकि की नाम से ही मालूम होता है इस केक में अंडे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। बच्चों से लेकर बड़ें तक इस केक को खूब चाव से खाते हैं।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

एगलेस मार्बल केक की सामग्री

  • 150 ग्राम मक्खन
  • 150 ग्राम कैस्टर शुगर दूध
  • 3/4 कप दूध
  • 3 टी स्पून सिरका
  • 150 ग्राम मैदा
  • 1 टी स्पून वनिला एसेंस
  • 1 टेबल स्पून कोको पाउडर
  • 1 1/2 बेकिंग पाउडर
  • आइसिंग के लिए :
  • 50 ग्राम मक्खन
  • 100 ग्राम आइसिंग शुगर
  • 50 ग्राम चॉकलेट, पिघला हुआ
  • 2 टी स्पून कोको
  • सजाने के लिए स्वीट्स

एगलेस मार्बल केक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मक्खन और चीनी को एक साथ अच्छे से फेंटे हल्का और फूल न जाएं।
2.
धीरे-धीरे दूध और सिरका डालकर फेंटे। इसमें एक बड़ा चम्मच आटा डालें।
3.
अब इस बैटर को आधा कर लें। आधे में एक बड़ा चम्मच मैदा डाले और आधे में कोको पाउडर।
4.
केक के टिन को चम्मच तेल लगाकर उसे चिकना कर लें और उसमें बैटर डालें।
5.
केक को 180 डिग्री सैल्सियय पर 20-25 मिनट के लिए बेक करें।
6.
इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दें।
7.
आइसिंग के लिए सारी सामग्री को एक साथ मिलाकर फेंट लें।
8.
इसे केक पर फैलाएं।
9.
इसे सजाकर सर्व करें।

Nutritional Value

  • 3422.7Calories
  • 31.2605gProtien
  • 198.133gFats
  • 390.742gCarbs
  • 313.57MgCalcium
  • 610.16MgPhosphorous
  • 14.3619MgIron

रेसिपी नोट

इसके अलवा भी आप हमारी अन्य एगलेस केक रेसिपीज़ देख सकते हैं।

Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com