फॉर चीज़ पास्ता रेसिपी/मैक एंड चीज़ पास्ता रेसिपी: यह स्वादिष्ट क्रीमी पास्ता अमेरिका में बहुत ही लोकप्रिय है। मैकरॉनी पास्ता की एक किस्म है जिसे चार तरह की चीज और कई तरह के मसाले डालकर तैयार किया जाता है। चीज और सब्जियों से तैयार की यह पास्ता रेसिपी पार्टी के लिए बहुत अच्छी डिश है। बड़ों के अलावा बच्चों को भी यह पास्ता खूब पसंद आएगा।
फोर चीज़ पास्ता सामग्री मैक एंड चीज़ रेसिपी: इस पास्ता रेसिपी में चार तरह की चीज़ का इस्तेमाल की जाती है. इटली की पार्मेजन, इग्लैंड की चैडर चीज़, फ्रांस की बैरीन चीज़ और स्वीस चीज़ का डाली जाती है।
कैसे सर्व करें फोर चीज़ पास्ता/ मैक एंड चीज़: अगर आप किसी बड़े को पास्ता सर्व कर रहे हैं तो आप इसके साथ रेड वाइन भी सर्व कर सकते हैं। पास्ता के साथ यह बेस्ट कॉबिनेशन है। बच्चों को सर्व करते वक्त आप पास्ता के साथ जूस दे सकते हैं।
मैक एंड चीज़ फोर चीज़ पास्ता के फायदे: मैक एंड चीज़ या फोर चीज़ पास्ता बच्चों की फेवरेट डिश है। इसे बनाने के लिए आपको एक्सपर्ट कुक बनने की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा आप इसमें चीज़ के साथ सब्जी या मीट भी डाल सकते हैं।
फोर चीज़ पास्ता की सामग्री
1 कप मैकेरॉनी (पास्ता)
12 चेरी टमाटर
1/2 कप दूध
एक टहनी रोज़मेरी
एक टहनी थाइम
1 हरा प्याज़
2 लहसुन की कली
10 ग्राम प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ
10 ग्राम लीक, टुकड़ों में कटा हुआ
10 ग्राम सेलरी , टुकड़ों में कटा हुआ
1 तेजपत्ता
60 ग्राम मक्खन
30 ग्राम मैदा
1 एक चुटकी सफेद मिर्च
1/2 टी स्पून जायफल , कद्दूकस
15 ग्राम पार्मज़ान चीज़
20 ग्राम चैडर चीज़
15 ग्राम ब्री चीज़
20 ग्राम स्विस ऐमेन्टॉल चीज़
एक चुटकी चिली फ्लेक्स
फोर चीज़ पास्ता बनाने की विधि
1.नमक वाले पानी में मैकेरॉनी को उबाल लें। पास्ता के उबल जाने के बाद पानी निकाल लें।
2.फिर इन्हें जैतून के तेल में मिक्स करके कटोरी में रख दें। मैदे के साथ मक्खन को पिघाल लें। साथ ही इसमें थोड़ा जैतून का तेल मिलाएं।
3.अब दूध को रोज़मेरी, थाइम, तेजपत्ता और हरा प्याज़ में उबाल लें। इस दूध को मैदे और मक्खन के मिक्सचर में छान लें। धीरे-धीरे मिक्सचर को चलाएं।
4.ध्यान रहे, आपको सॉस को लगातार चलाते रहना है। ऊपर से इसमें नमक और काली मिर्च डालें।
5.जब आपको लगे कि सॉस आपके चम्मच पर चिपकने लगी है, तो इसका मतलब सॉस तैयार हो चुकी है।
6.फिर इसमें पार्मज़ान, चैडर, ब्री और ऐमेन्टॉल चीज़ डालें। मिक्स करें।
7.एक गर्म पैन में लहसुन, चेरी टमाटर, चिली फ्लेक्स और एक चुटकी नमक डालें।
8.अच्छी तरह भून लें। ऊपर से व्हाइट वाइन डालें।
9.फिर इसमें मैकेरॉनी और सॉस डालकर हल्का पकाएं। सर्व करें।
रेसिपी नोट
पास्ता की यह रेसिपी किसी भी पास्ता के लिए ठीक है। मैकरॉनी के अलावा पेने या शेल शेप के पास्ता में भी आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
अगर आपको चीज़ पसंद नहीं है तो आप हमारी अन्य पास्ता रेसिपीज़ भी ट्राई कर सकते हैं।