Advertisement
Story ProgressBack to home

गौथ दाल फ्रिटर्स विद हिमालनय चटनी रेसिपी (Gaith dal fritters with himalayan chutney Recipe)

गौथ दाल फ्रिटर्स विद हिमालनय चटनी
जानिए कैसे बनाएं गौथ दाल फ्रिटर्स विद हिमालनय चटनी

गौथ दाल फ्रिटर्स एक स्वादिष्ट स्नैक है जो हर मौके के लिए एकदम पर्फेक्ट हैं। वहीं दाल फ्रिटर्स के साथ जो हिमालयन चटनी बनाई जाती है वह भी इसके स्वाद और भी बढ़ा देती है। अगर शाम की चाय के इस मजेदार स्नैक को सर्व कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी खास त्योहार के मौके पर भी गौथ दाल फ्रिटर्स बना सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

गौथ दाल फ्रिटर्स विद हिमालनय चटनी की सामग्री

  • फ्रिटर्स बनाने के लिए:
  • 200 ग्राम गौथ दाल
  • 15 ग्राम अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 10 ग्राम हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 5 ग्राम हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 20 ग्राम पालक के पत्ते, जूलियन
  • 30 ग्राम नमक
  • 2 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 10 ग्राम बेसन
  • एक चुटकी हींग
  • तलने के लिए रिफाइंड आॅयल
  • सैलेड बनाने के लिए:
  • 30 सलाद के पत्ते
  • 5 चेरी टोमैटो
  • 10 टुकड़े पाइनएप्पल, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 10 टुकड़े नाशपाती, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 10 टुकड़े सेब, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 10 स्ट्रॉबेरी, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 ग्राम नमक
  • 2 ग्राम काली मिर्च
  • 2 ग्राम काला नमक
  • 2-3 ml (मिली.) जैतून का तेल
  • 2 ml (मिली.) नींबू का रस
  • पुदीने की चटनी बनाने के लिए:
  • 50 ग्राम पुदीना
  • 30 ग्राम हरा धनिया
  • 10 ग्राम हरी मिर्च
  • 10 ग्राम अदरक
  • 3-4 नींबू
  • जरूरत के मुताबिक हिमालयन नमक
  • टमाटर और मुंगफली की चटनी के लिए:
  • 50 ग्राम टमाटर , रोस्टेड
  • 10 ग्राम मुंगफली
  • 5 ग्राम तिल
  • 3 ग्राम अदरक
  • 3 ग्राम लहसुन
  • 4 ग्राम हरी मिर्च
  • 2 ग्राम नमक
  • 5 ml (मिली.) नींबू का रस

गौथ दाल फ्रिटर्स विद हिमालनय चटनी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
गौथ दाल को पूरी रात के लिए भिगोकर रख दें।
2.
दाल को मिक्सी में पीस लें। लेकिन दाल को हल्का दरदरा पीसें।
3.
इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और पालक मिलाएं।
4.
इसमें थोड़ा बेसन मिलाएं, अब इसकी छोटी बॉल्स बना लें और एक तरफ रख दें।
5.
ऊपर बताई गई चटनी की सभी समाग्री को मिलाकर पुदीने की चटनी तैयार कर लें।
6.
सीजनिंग के बाद इसे एक तरफ रख दें।
7.
सभी सामग्री को मिलाकर मुंगफली की चटनी तैयार कर लें।
8.
बताई गई सामग्री को मिलाकर एक सैलेड तैयार करें और इसे भी एक तरफ रख दें।
9.
फ्रिटर्स को डीप फ्राई करें।
10.
ऊपर दिखाई गई तस्वीर के हिसाब से प्लेटिंग करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode