Advertisement
Story ProgressBack to home

गाजर हलवा टार्ट रेसिपी (Gajar halwa tart Recipe)

गाजर हलवा टार्ट
जानिए कैसे बनाएं गाजर हलवा टार्ट

गाजर हलवा टार्ट रेसिपी: सर्दियों में गाजर का हलवा सभी बहुत चाव से खाते हैं। यह सर्दी में लोगों का फेवरेट डिजर्ट होता है। गाजर सर्दी के मौसम की सब्जी है जिससे यह स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जाता है। लेकिन यहां आपके फेवरेट हलवे से स्वादिष्ट टार्ट बनाया गया है जिसके साथ रबड़ी सर्व ​की जाती है।

  • कुल समय1 घंटा 35 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

गाजर हलवा टार्ट की सामग्री

  • टार्ट के लिए:
  • 500 ग्राम सफेद मक्खन
  • 250 ग्राम ब्रेकफास्ट शुगर
  • 100 ml (मिली.) फुल क्रीम दूध
  • 750 ग्राम मैदा
  • गाजर का हलवा:
  • 1 kg गाजर
  • 200 ग्राम घी
  • 90 ग्राम चीनी
  • 200 ग्राम खोया
  • 5 ग्राम इलाइची पाउडर
  • 50 ग्राम काजू (क्रशड), तला हुआ
  • 50 ग्राम बादाम (क्रशड), तला हुआ
  • 400 ml (मिली.) फुल क्रीम दूध
  • रबड़ी के लिए:
  • फुल क्रीम दूध
  • ग्रेन शुगर
  • इलाइची पाउडर

गाजर हलवा टार्ट बनाने की वि​धि

HideShow Media

टार्ट बनाने के लिए:

1.
क्रीम बटर और चीनी को मिलाकर फूला लें, इसमें दूध मिला लें।
2.
इसमें मैदा डालें और अच्छे से मिलाएं।
3.
इस मिश्रण को सेट होने के लिए 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

गाजर के हलवे के लिए:

1.
एक पैन में घी गर्म करके इसमें गाजर डालें।
2.
इसे तब तक पकाएं जब तक गाजर नरम न हो जाएं। इसमें चीनी डालकर कुछ देर और पकाएं।
3.
अब इसमें दूध डाले और धीमी आंच पर पकाएं।
4.
इसके बाद इसमें इलाइची पाउडर, नट्स और खोया डालकर मीडियम आंच पर 20 से 25 मिनट के लिए पकाएं।

रबड़ी के लिए:

1.
एक पैन में दूध डालकर मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह ¼ न रह जाए। इसमें चीनी डालकर मिलाएं।
2.
इसे 5 से 10 मिनट तक पकाएं जब तक पूरी तरह न घुल जाएं।
3.
एक बार यह हो जाए इसे आंच से हटा लें और इसमें इलाइची पाउडर डालें। इसे ठंडा होने दें, क्रीम बटर और चीनी डालें और दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode