Advertisement
Story ProgressBack to home

जुकीनी हलवा रेसिपी (Zucchini halwa Recipe)

जुकीनी हलवा
जानिए कैसे बनाएं जुकीनी हलवा

जुकीनी हलवा रेसिपी: हलवा भारत में खूब पसंद किया जाता है। इस पारंपरिक इंडियन डिजर्ट को हेल्दी ट्विस्ट दिया गया है। दरअसल यह हलवा जुकीनी से तैयार किया गया है। इसमें चीनी, दूध और खोया डालकर यह स्वादिष्ट हलवा बनाया गया है। चेरी और मलाई से इस हलवे को गार्निश करके आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं। इस मजेदार हलवे को आप घर पर होने वाली डिनर पार्टी में भी बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

जुकीनी हलवा की सामग्री

  • 1/2 kg जुकीनी
  • 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 60 ग्राम घी
  • 1 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • 120 ग्राम चीनी
  • 125 ग्राम खोया
  • चेरी और केसरी मलाई

जुकीनी हलवा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
जुकीनी को अच्छे से धो लें।
2.
जुकीनी को मीडियम कद्दूकस कर लें।
3.
एक पैन में दूध और जुकीनी को डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह एब्जॉर्ब न हो जाए।
4.
इसमें घी के साथ ही इलाइची पाउडर भी डाल दें।
5.
धीमी आंच पर ही इसे 4 से 5 मिनट के लिए फ्राई करें।
6.
इसे लगातार चलाते रहें।
7.
इसके बाद इसमें चीनी डालकर 4 से 5 मिनट के लिए और पकाएं।
8.
इसमें खोया डाले और 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं जब तक घी किनारे छोड़ना शुरू कर देगा।
9.
बीच-बीच में इसे चलाते र​हें।
10.
इस पर चेरी और मलाई लगाकर गार्निश करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com