Advertisement

ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक रेसिपी (Gluten-free christmas cake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक
Advertisement

ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक रेसिपी: क्रिसमस के मौके पर यह स्वादिष्ट ग्लूटन फ्री केक काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें ड्राई फ्रूट्स संतरे-नींबू के छिलके, सेब और गुड़ का सिरप मिलाया जाता है। इस क्रिसमस केक को एक बार खाने के बाद आप इसे दोबारा खाना चाहेंगे।

  • कुल समय2 घंटे 40 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय2 घंटे 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक की सामग्री

  • 300 gms क्रिसमस ड्राई फ्रूट्स (पहले से भीगे हुए)
  • 1/2 संतरे का छिलका
  • 1/2 नींबू का छिलका
  • 200 ml (मिली.) गुड़ का सिरप
  • 150 ग्राम बादाम का आटा
  • 100 ग्राम सेब, कद्दूकस
  • 175 ग्राम मक्खन
  • 4 मीडियम अंडे

ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक बनाने की वि​धि

1.
ओवन को 140 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
2.
बादाम के आटे के अलावा सारी सामग्री को एक बाउल में डाल लें।
3.
हैंड ब्लेंडर से इसे अच्छी तरह मिलाएं। साथ ही इसमें बादाम का आटा भी डालकर मिलाएं।
4.
23 सेमी. गोल टिन या 20 सेमी. टिन में मक्खन लगाएं, बेकिंग पेपर लगाएं और पेपर को ग्रीस करें। मिश्रण को टिन में डालें।
5.
ऊपर के हिस्से को बेकिंग पेपर से ढक दें।
6.
इसे 2 घंटे के लिए बेक करें और टूथपिक को केक के अंदर डालकर चेक करें अगर वह पूरी तरह साफ निकलकर आती है तो केक पूरी तरह तैयार है। केक को टिन सहित ठंडा होने दें।
7.
जब के ठंडा हो जाए तो इस पर से बेकिंग पेपर की डिस्क हटा दें, टूथपिक से कई जगह पर छेद करें और इस पर थोड़ी ब्रैंडी डालें। केक को टिन से बाहर निकाल लें पर बेकिंग पेपर रहने दें।
8.
इस पर और बेकिंग पेपर लपेट दें, इसके बाद फॉइल भी लपेटें। फिर इसे ठंडी जगह पर रख दें।
9.
केक पर ग्रेल्स फ्रूट, मार्जपैन या आइसिंग से सजाएं।
Similar Recipes
Language