गोभी मंचूरियन रेसिपी (Gobhi manchurian Recipe)
जानिए कैसे बनाएं गोभी मंचूरियन
Advertisement
गोभी मंचूरियन रेसिपी/ड्राई गोभी मंचूरियन: अगर आपका मन कुछ कुरेकुरे और फ्राइड खाने का करें तो आप एकदम सही जगह पर हैं। एक मीडियम साइज गोभी लें और बैटर में डालकर फ्राई कर लें कुछ ही मिनटों में आपको एक बढ़िया स्नैक मिल जाएगा। गोभी मंचूरियन की यह बेहतरीन रेसिपी आपको बेहद ही पसंद आएगी।
गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री: सब्जियों और मसालों के साथ मिलाकर बनाई गई डिश को देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा। स्पाइसी और टैंगी सॉस सिरके, सोया सॉस, टोमैटो प्यूरी और नमक डालकर तैयार की जाती है। बच्चों को भी यह डिश काफी पसंद आएगी।
गोभी मंचूरियन को कैसे सर्व करें: वैसे तो आप गोभी मंचूरियन को ऐसे भी खा सकते हैं। मगर आप चाहे तो इसके साथ फ्राइड राइस और नूडल्स के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान
गोभी मंचूरियन की सामग्री
- गोभी
- (थोड़ा सा फेटा हुआ) अंडा
- मैदा
- लहसुन का पेस्ट
- अदरक का पेस्ट
- (वैकल्पिक) अजीनोमोटो
- पानी
- तेल
- तेल
- लहसुन
- प्याज
- शिमला मिर्च
- सॉस के लिए:
- (1/2 कप पानी में गुथा हुआ ) मक्के का आटा
- सिरका
- नमक
- सोया सॉस
- टमाटर प्यूरी
- सेलेरी
- नमक
- ( वैकल्पिक ) अजीनोमोटो
- पानी
गोभी मंचूरियन बनाने की विधि
1.
सभी सामग्री को इक्कट्ठा कर लें और ध्यान रखें की खीरे के टुकड़े मीडियम साइज़ के हो।
2.
अंडा, मैदा, अदरक का पेस्ट और अजीनोमोटो को मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें और इसमें गोभी को डालकर अच्छी तरह कवर कर लें।
3.
इसके बाद गोभी को 5 से 10 मिनट के छोड़ दें।
4.
एक पैन में तेल गर्म करें और गोभी को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। गोभी को तेज आंच फ्राई कर सकते हैं।
5.
फ्राई करने के बाद गोभी को टिशू या अन्य किसी पेपर पर निकालकर रख दें ताकि एक्ट्रा तेल निकल जाए।
6.
2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और इसमें लहसुन और प्याज़ डालकर तेल आंच पर भूनें। प्याज को हल्का नरम होने तक भूनें।
7.
इसमें शिमला मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं।
सॉस बनाने के लिए:
1.
सॉस बनाने के लिए सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
मंचूरियन बनाने के लिए:
1.
पैन में सॉस को धीरे पलटे और आंच धीमी कर दें। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की यह गाढ़ा होता जा रहा है। इसे थोड़ी और पकाएं।
2.
इसे गोभी के फूल डालें।
3.
इसे अच्छी तरह से मिला लें ताकि गोभी के फूल अच्छी तरह से डूब जाएं।
4.
इसे सर्व करें।