गोल गप्पे की पूरी रेसिपी (Gol gappe ki poori Recipe)

जानिए कैसे बनाएं गोल गप्पे की पूरी
Advertisement

शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे गोल गप्पे पसंद न हो। लेकिन क्या आपको पता है इससे मजेदार पूरी भी बनाई जा सकती है।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

गोल गप्पे की पूरी की सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1/4 नमक
  • आटा गूंथने के लिए पानी
  • डीप फ्राई करने के लिए तेल

गोल गप्पे की पूरी बनाने की वि​धि

1.
मैदे को मिक्स करें, इसमें 2 बड़े चम्मच तेल और नमक डाले और पानी के साथ सख्त आटा गूंथ लें।
2.
अब इसे आटे को बहुत ही पतला बेल लें और उसे 3 cms/1 1/4 गोलाकार में कटर की मदद से काट लें।
3.
तेल गर्म करें जब गर्म हो जाएं तो आंच को धीमा करे। दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
4.
इनमें से कुछ पूरी फूलेगी, उहें आप गोल गप्पे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और बाकी का पापड़ी चाट और सेव पूरी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
5.
इन्हें तेल में से निकालने के बाद पेपर पर निकाले ताकि एक्ट्रा तेल निकल जाए।
6.
पानी पूरी और पापड़ी चाट बनाकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language