Advertisement

गुई चॉकलेट पुडिंग रेसिपी (Gooey chocolate pudding Recipe)

जानिए कैसे बनाएं गुई चॉकलेट पुडिंग
Advertisement

गुई चॉकलेट पुडिंग रेसिपी: कुरकुरे और क्रंची टॉप के साथ तैयार करें चॉकलेट पुडिंग। आप इसे क्रीम, आइसक्रीम या गर्म चॉकलेट सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे आप किसी पार्टी में डिजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

गुई चॉकलेट पुडिंग की सामग्री

  • पुडिंग के लिएः
  • 3 कप आपकी पसंद का आटा या मैदा
  • 1 ½ कप बारीक चीनी
  • 1/2 कप कोको पाउडर
  • 4 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1 कप दूध
  • 2/3 कप बिना नमक वाली मक्खन, पिघला हुआ
  • 3 टी स्पून चॉकलेट एसेंस
  • टॉपिंग्स के लिएः
  • 1 कप बारीक चीनी
  • 1 कप ब्राउन चीनी
  • 1/2 कप कोको पाउडर
  • 2 ½ कप गर्म पानी

गुई चॉकलेट पुडिंग बनाने की वि​धि

पुडिंग तैयार करने के लिएः

1.
ओवन को 350 डिग्री पर गर्म कर लें।
2.
अब मैदा या आटा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को एक कटोरे में छान लें।
3.
फिर इसमें बारीक चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
4.
इसके बाद इसमें दूध, मक्खन और चॉकलेट एसेंस डालकर मिलाएं।
5.
ये बाकी के केक के बैटर से ज़्यादा गाढ़ा दिखेगा। एक घी लगे पैन में इस मिक्सचर को डालें।

टॉपिंग्स के लिएः

1.
ब्राउन चीनी, बारीक चीनी और कोको पाउडर को एक अलग कटोरी में मिलाएं। साथ ही इसमें गर्म पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
2.
इस मिक्सचर को बैटर के ऊपर डालें। ध्यान रहे, मिलाएं न।
3.
करीब 45 मिनट के लिए इसे बेक कर लेँ।
4.
इसके ऊपर टॉप सेट हो जाएगा और नीचे का भाग ब्राउनी जैसा हो जाएगा।
5.
इसे ओवन से निकाल कर ठंडा होने के लिए रखें।
6.
आइसक्रीम या फेटी हुई क्रीम के साथ गर्मा-गर्म चॉकलेट डालकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language