Advertisement

ग्राटिन पटैटो विद गार्लिक क्रीम रेसिपी (Gratin of potatoes with garlic cream Recipe)

जानिए कैसे बनाएं ग्राटिन पोटैटो विद गार्लिक क्रीम
Advertisement

आलू को कई तरह से बनाया जाता है लेकिन अगर आप उसे कुछ ट्विस्ट देना चाहते हैं तो ट्राई कीजिए ग्राटिन पोटैटो विद गार्लिक क्रीम। सिंपल आलू और क्रीम की लेयर से बनाएं स्पेशल ग्राटिन। इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

ग्राटिन पटैटो विद गार्लिक क्रीम की सामग्री

  • 3-4 आलू
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • काली मिर्च
  • एक चुटकी जायफल
  • 1 कली लहसुन
  • 2 थाइम
  • 1 रोजमेरी
  • 20 ml (मिली.) क्रीम
  • 10 ग्राम ग्रुयर चीज
  • 15 ग्राम चेद्दार चीज
  • 10 ग्राम चीज
  • 10 ग्राम मक्खन

ग्राटिन पटैटो विद गार्लिक क्रीम बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले आलू को छीलकर पतला-पतला काट लें। इसके बाद इन्हें पानी में डालकर रख दें। फिर क्रीम में लहसुन, रोजमेरी और थाइम डालकर हल्का पकाएं।
2.
चीज को कद्दूकस करके साइड में रख दें। आलू को पानी में से निकालकर उनके ऊपर नमक, जायफल और काली मिर्च छिड़कें।
3.
तेल लगी बेकिंग डिश में आलू को रखकर कद्दूकस किया चीज और पकी हुई क्रीम डालें। दोबारा से इसके ऊपर आलू की लेयर रखकर चीज और क्रीम डालें।
4.
फिर मक्खन डालकर ओवन में 180 डिगरी सैल्सियस पर 25 मिनट के लिए बेक करें।
5.
जब तक आलू पूरी तरह से पक न जाए और ऊपरी भाग हल्के भूरे रंग का न हो जाए। बन जाने के बाद सर्व करें।
Similar Recipes
Language