
जानिए कैसे बनाएं हलीम
हलीम रेसिपी: हलीम मटन स्ट्यू होता है जो मीडिल ईस्ट और एशिया में बहुत लोकप्रिय है। भारत की बात करें तो हलीम हैदराबाद में काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा इसे दुनिया के कई अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम द्वारा खाया जाता है, खासतौर पर रमजान के दौरान इसे खूब पसंद किया जाता है।
हलीम रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री: हलीम रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री: इसे दाल, मसालों और गेंहू के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है।
हलीम की सामग्री
- 1/2 kg लैंब (बोनलेस)
- 150 ग्राम मूंग दाल
- 50 ग्राम चना दाल
- 100 ग्राम गेंहू
- 500 ml (मिली.) देसी घी
- 10 लौंग
- 4 तेजपत्ता
- 1 ग्राम केसर
- 30 ग्राम हरी मिर्च का पेस्ट
- 6 ग्राम जावित्री
- 10 ग्राम हरी इलाइची
- 50 ग्राम लहसुन का पेस्ट
- 150 ग्राम प्याज, तला हुआ
- 50 ग्राम अदरक , कद्दूकस
- 3-4 लीटर लैंब स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
हलीम बनाने की विधि
- 1.दालों और टूटे हुए गेंहू के दानों को धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें।
- 2.एक हांडी लें और इसमें घी डालें साथ ही इसमें साबूत मसाले-लौंग, तेजपत्ता और हरी इलाइची डालें। जब से साबूत मसाले चटकने लगें तो इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डालें और इसका रंग ब्राउन होने तक भूनें।
- 3.केसर, हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर के साथ ही लैंब डालें और इसे तब तक पकाएं जब कि यह आधा पक न जाए।
- 4.दालों को धोकर अब इसमें डालें इसी के साथ लैंब स्टॉक भी डालें। इसके बाद इसमें नमक डालें।
- 5.इसे तब तक पकने दें जब तक लैंब पूरी तरह नरम न हो जाए और दाल मिक्स होकर गाढ़ी न हो जाए।
- 6.सीजनिंग को चेक करे और अपनी पसंद की रोटी के साथ सर्व करें।
रेसिपी नोट
आप चाहे तो हलीम को बाखरखानी के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर इसे ऐसे भी खाया जा सकता है।
Key Ingredients: लैंब (बोनलेस), मूंग दाल, चना दाल, गेंहू , देसी घी , लौंग, तेजपत्ता, केसर, हरी मिर्च का पेस्ट, जावित्री, हरी इलाइची, लहसुन का पेस्ट, प्याज, अदरक , लैंब स्टॉक, नमक