होममेड वनीला आइक्रीम रेसिपी: इससे अच्छी बात क्या बात हो सकती है कि आप घर पर खुद ही आइसक्रीम बना सकते हैं। ज्यादातर लोगों को आइसक्रीम बहुत पसंद होती है लेकिन अब आप जब चाहे कुछ ही मिनटों में अपनी मनपसंद आइसक्रीम घर पर बनाकर इस मजा ले सकते हैं।
होममेड वनीला आइक्रीम बनाने के लिए सामग्री: इस आइसक्रीम को बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए दूध, चीनी, मिल्क पाउडर, हॉट मिल्क, वनिला एसेंस, बादाम की जरूरत होती है। इस आइसक्रीम को बनाने में 40 मिनट का समय लगेगा।
होममेड वनिला आइसक्रीम की सामग्री
1 कप दूध
1 कप चीनी
2 टेबल स्पून मिल्क पाउडर
2 टेबल स्पून हॉट मिल्क
1/2 टी स्पून वनिला एसेंस
बादाम
होममेड वनिला आइसक्रीम बनाने की विधि
1.एक पैन में दूध लें और उबाल आने तक हिलाते रहें।
2.इसमें चीनी डालें और अच्छे से हिलाए जब तक की चीनी इसमें पूरी तरह न घुल जाए।
3.एक छोटे बाउल में गर्म दूध लें और इसमें मिल्क पाउडर डालें और ब्लेंड करें।
4.अब इस मिल्क पाउडर मिक्सर को पैन वाले दूध में मिलाएं।
5.इसे अच्छे से मिलाएं। तब तक उबालें जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।
6.इसे एक साइड रख दें, जब तक वह पूरी तरह ठंडा न हो जाए।
7.जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसमें वनिला एसेंस डालकर मिलाएं।
8.बाउल को ढककर फ्रीज में 4 घंटे के लिए रख दें।
9.4 घंटे के बाद हाथ वाले ब्लेंडर की मदद से बर्फ को तोड़ें।
10.इसे एक दूसरे बाउल में निकाल लें और ढककर रखें।
11.अब इस 8 घंटे के लिए फ्रीज में रखें।
12.इसके बाद इस ठंडी आइसक्रीम पर बादाम डालकर सर्व करें।
होममेड वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए वीडियो देखें:
रेसिपी नोट
बादाम के अलावा आप आइक्रीम में पिस्ता भी डाल सकते हैं।